आगरा में कुत्ते के ऊपर सड़क बनाने वाली कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

संक्षेप:

  • कुत्ता सड़क किनारे सो रहा था तब उसपर रोड रोलर चला दिया
  • मामला केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की संस्थान पिपुल फोर एनिमल तक पहुंचा
  • जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया

आगरा में पीडब्लूडी की ओर से बड़ी लापरवाही का मामला मंगलवार को तब सामने आया जब लोगों की नजर सड़के के नीचे दबे कुत्ते पर पडी। दरअसल आगरा में सड़क बना रही कंपनी के कर्मचारियों ने एक कुत्ते के ऊपर सड़क बना दी। जब कुत्ता सड़क किनारे सो रहा था तब उसपर रोड रोलर चला दिया।  उसकी मौत हो जाने के बाद शव पर सड़क भी बना दी गई। जिसके बाद मामला केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की संस्थान पिपुल फोर एनिमल तक पहुंचा, इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

ये भी पढ़े- झड़ते बालों के पीछे है ग्रहों की चाल, करे ये उपाय

जानकारी के मुताबिक, थाना ताजगंज क्षेत्र में एक सड़क बनाने का ठेका एक इंफ्रास्ट्रेक्चर कंपनी को मिला है। कंपनी के कर्मचारी सोमवार रात को सड़क बना रहे थे। इस दौरान कर्मचारियों ने सड़क किनारे सो रहे कुत्ते पर भी गर्म डामर और कंक्रीट डाल दी। इतना ही नहीं उसके ऊपर रोड रोलर भी चला दिया गया। कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि अंधेरे की वजह से ऐसा हुआ। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


स्थानिय लोगों के मुताबिक मंगलवार सुबह जब लोग टहलने निकले तो कुत्ते को सड़क में आधा दबा देखकर दंग रह गए। जानकारी होने पर हिन्दूवादी संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा किया।  जिसके बाद आनन-फानन में कंपनी के कर्मचारियों ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाया और कुत्ते को दफना दिया। वहीं हिन्दूवादी संगठन के लोगों ने इस मामले में थाना ताजगंज में कंपनी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं सदर थाना के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केस आरपी कंस्ट्रक्शन के खिलाफ दर्ज किया है। यही कंपनी सड़क बना रही है। हालांकि दूसरी ओर आरपी कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों का कहना था कि कुत्ता पहले से मरा पड़ा था। इस पर लोग और भड़क गए। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। 

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles