आगरा- नोएडा यमुना एक्सप्रेस- वे पर बदले टैक्स के नियम, जाने क्या हैं नए नियम

संक्षेप:

  • आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज से बदले टैक्स के नियम
  • आज से यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुरू होंगे फास्टैग के ट्रायल
  • पहले 1 अप्रैल से होना था ट्रायल पर तैयारियां नही होने के कारण हुई देरी

आगरा- अगर आप आगरा से नोएडा की ओर सफर कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस- वे पर आज से टोल टैक्स के नियम बदल रहे हैं। आज से यमुना एक्सप्रेस- वे पर फास्टैग का ट्रायल शुरू हो रहा है। आज से यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग से ही वाहन चालक टोल टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। युमना एक्सप्रेस- वे पर आज से इल्कट्रानिक टोल कलेक्शन सिस्टम फास्टैग लागू हो रहा है। आगरा से नोएडा के बीच 165 किमी की लंबी एक्सप्रेस-वे का संचालन जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड द्वारा संचालन किया जाता है। निजी राजमार्ग होने के कारण ही इस मार्ग पर टोल कलेक्शन का अधिकार भी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के पास ही है। पहले फास्टैग का ट्रायल 1 अप्रैल से होने वाला था पर तैयारियां नही होने के वजह से इसके ट्रायल की तारीख बढ़ानी पड़ गई।

15 जून से यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग शुरू होने के बाद से इस पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी और साथ ही टोल प्लाजा पर लगने वाले समय की भी काफी बचत होगी। बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा और आगरा के बीच में तीन टोल प्लाजा जेवर, मथुरा और आगरा में पड़ते हैं। फास्टैग सिस्टम लागू हो जाने के बाद से नोएडा से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ से छुटकारा मिल जाएगा और वे बगैर किसी रुकावट के सफर का मजा ले सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईडीबीआई, यमुना डेवलपमेंट अथॉरिटी और जेपी इंफ्राटेक के प्रतिनिधियों ने इसी हफ्ते एक समझौता किया है। समझौते के बाद फास्टैग सिस्टम को शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

यमुना एक्सप्रेसवे के सभी टोल प्लाजा पर फिलहाल शुरुआत में टोल गेट के दोनों ओर दो लेन में फास्टैग की सुविधा उपलब्ध होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भविष्य में फास्टैग सिस्टम वाले लेन की संख्या को बढ़ाया जाएगा. बता दें कि NHAI की नई गाइडलाइन (Guidelines) के मुताबिक टोल प्लाजा (Toll Plaza) को यह सुनिश्चित करना होगा कि वाहन चालकों को अब 10 सेकेंड से ज्यादा का इंतजार नहीं करना पड़े फिर वह चाहे व्यस्ततम समय ही क्यों ना हो। एनएचएआई ने टोल प्लाजा पर जाम नहीं लगने देने और वाहनों की आवाजाही को सामान्य करने के मकसद से ये निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles