रिश्ते के भाई ने साढ़े तीन साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, रक्तस्राव होने से बिगड़ी बच्ची की हालत

संक्षेप:

  • दुष्कर्म का आरोप रिश्ते के भाई पर।
  • मां के साथ भैंस चराने गई थी मासूम।
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार।

आगरा- कासगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप मां के साथ भैंस चराने गई साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप रिश्ते के भाई पर है। बहन को झाड़ियों ले जाकर आरोपी ने इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। रक्तस्राव होने से मासूम की हालत बिगड़ गई। उसका उपचार कराया गया। मासूम की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जेठ का लड़का भी था मौजूद

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गुरुवार की शाम भैंस चराने खेत पर गई थी। उसके साथ साढ़े तीन साल की मासूम बेटी भी थी। जहां महिला बेटी के साथ भैंस चरा रही थी वहीं उसके जेठ का 15 वर्षीय बेटा भी भैंस चरा रहा था। आरोप है कि भैंसों की निगरानी में महिला जुटी थी। इसी बीच किसी तरह महिला के जेठ का बेटा जो मासूम का तहेरा भाई है वह उसे झाड़ियों में ले गया। जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के मुताबिक उसकी मासूम बेटी की चीख सुनाई दी तो वह झाड़ियों की ओर दौड़ी। तब तक जेठ का बेटा भाग गया था। उसकी मासूम बेटी लहुलूहान थी और रक्तस्राव हो रहा था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मासूम का उपचार कराया गया है। इधर पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


गिरफ्तार किया आरोपी

क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने बताया कि मासूम से दुष्कर्म की वारदात हुई है। आरोप बच्ची के ताऊ के बेटे पर है। अभी वह उपचाराधीन है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles