टैक्स चोरों पर लगेगी लगाम, इतने यूनीपोल पर ही लगेंगे होर्डिंग्स

संक्षेप:

  • नगर निगम को करोड़ों रुपये के राजस्व की चपत लगाई जा रही
  • नई व्यवस्था से टैक्स चोरों पर लगाम लगेगी
  • यूनीपोल की संख्या निर्धारित होगी

आगरा- शहर में लगभग तीन हजार प्वाइंट हैं जिन पर होर्डिंग्स लगाने का काम एजेंसी कर रही है, जबकि नगर निगम के रिकॉर्ड में इनकी संख्या लगभग दो हजार है। हर साल नगर निगम को करोड़ों रुपये के राजस्व की चपत लगाई जा रही है। लेकिन अब नई व्यवस्था से टैक्स चोरों पर लगाम लगेगी। यूनीपोल की संख्या निर्धारित होगी। 800-1000 यूनीपोल पर ही होर्डिंग्स लगेंगे। प्वाइंट कम होने के बाद भी नगर निगम को टैक्स के रूप में छह-सात करोड़ रुपये का मुनाफा होने की संभावना है। अभी टैक्स लगभग तीन करोड़ रुपये निगम को मिल पा रहा है। नगर निगम यूनीपोल के साथ-साथ बीओटी पर भी काम करेगा। वर्तमान में बीओटी के तहत हुए ठेके अनुबंध पूरा होने के बाद खत्म किए जाएंगे। इसके बाद इन स्थानों पर विज्ञपन  नहीं हो सकेंगे। इसके लिए टेम्पो स्टैंड, टेम्पो टर्मिनल, बस शेल्टर, ट्रैफिक सिग्नल, फुटओवर ब्रिज चिन्हित होंगे। चुनावों के दौरान शहर में कुकुरमुत्तों की भांति जगह-जगह होर्डिंग्स नजर आते हैं। नई व्यवस्था के तहत नगर निगम चुनावी होर्डिंग्स के प्वाइंट निर्धारित  करेगा, जिसकी सूची प्रशासन के पास रहेगी। चुनाव के वक्त इन्हीं प्वांइटों पर विज्ञापन की अनुमति मिल सकेगी। शहर में तिराहे-चौराहों पर लगे अनाधिकृत होर्डिंग्स को ध्वस्त करने के लिए नगर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक लगभग दो सौ अनाधिकृत  होर्डिंग्स उखाड़ दिए गए हैं। अभियान आज भी जारी है। जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी हो रही है।

साथ ही यातायात व्यवस्था को ध्वस्त करने वाले गर्डर पर लगे होर्डिंग्स के दिन लदने वाले हैं। अब गर्डर-बल्ली पर होर्डिंग्स नजर नहीं आएंगे। नगर निगम ने नई व्यवस्था का खाका खींच लिया है। तिराहे-चौराहों पर आड़े-तिरछे लगे होर्डिंग्स यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। इस मनमानी को रोकने और यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए नगर निगम ठोस कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। अफसरों ने इसका खाका खींच लिया है। अधिशासी अभियंता (ट्रैफिक) एके सिंह ने बताया कि अब होर्डिंग्स यूनीपोल पर लगेंगे। यूनीपोल लगाने के स्थान नर्धिारित होंगे। यूनीपोल पर नगर निगम का नंबर और रंग होगा। ऐसे स्थान जो फुटपाथ से पीछे होंगे, वहीं यूनीपोल लगाए जाएंगे। इससे फुटपाथ होर्डिंग्स से मुक्त हो सकेंगे। शहर में केंद्र सरकार के निर्देश  पर एक कपंनी सर्वे करने का काम कर रही है। जो 10 मार्च तक सर्वे रिपोर्ट नगर निगम का सौंप देंगे।

अधिशासी अभियंता, ट्रैफिक -एके सिंह, ने कहा की शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए नगर निगम यह कदम उठा रहा है। अप्रैल से गर्डर और बल्ली पर होर्डिंग नहीं दिखेंगे। यूनीपोल पर होर्डिंग लगेंगे। इनके लिए स्थान निर्धारित होंगे, जो फुटपाथ पर नहीं होंगे।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles