शौच करने गई विवाहिता से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

संक्षेप:

  • शौच करने गई विवाहिता के साथ गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
  • मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
  • पुलिस ने किया था छेड़छाड़ के धाराओं में मुकदमा दर्ज।

आगरा- फिरोजाबाद जनपद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दो दिन पूर्व शौच करने गई विवाहिता के साथ गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने विवाहिता के बयान कराए गए तो उसने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले को सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम किया है।

शौच के लिए गई थी महिला
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय विवाहिता मंगलवार शाम छह बजे खेत पर शौच करने गई थी। यहां गांव के तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को अवगत कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले को छेड़छाड़ में दर्ज कर लिया। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को मेडिकल करा पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए पेश किया। मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता ने गांव के ही तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ में दर्ज किए गए मामले को सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर दिया गया।

पीड़िता ने पहले छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के दौरान पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म की बात कही है। पीड़िता के बयानों के बाद छेड़छाड़ की घटना को सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - अभिषेक श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles