यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आगरा की अदालत में किया समर्पण, जमानत मंजूर

संक्षेप:

आगरा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को आगरा की अदालत में समर्पण कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर और विवेक बंसल भी अदालत में हाजिर हुए। अदालत ने तीनों कांग्रेसी नेताओं की जमानत मंजूर कर ली है। 

आगरा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को आगरा की अदालत में समर्पण कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर और विवेक बंसल भी अदालत में हाजिर हुए। अदालत ने तीनों कांग्रेसी नेताओं की जमानत मंजूर कर ली है। 

थाना फतेहपुर सीकरी में तीनों वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ 19 मई 2020 को लॉकडाउन उल्लघंन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तीनों नेता कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर प्रवासी मजदूरों को बसों से लेने आए थे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। आगरा पुलिस ने तीनों नेताओं को गिरफ्तार किया था। तीनों कांग्रेसी नेता अंतरिम जमानत पर थे। जिसकी अवधि खत्म होने पर अजय कुमार लल्लू अदालत में हाजिर नहीं हुए थे। जबकि पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल भी इसी मामले में सात जनवरी को हाजिर हो गए थे। इस पर अदालत ने इनकी अंतरिम जमानत की अवधि 13 जनवरी तक बढ़ा दी थी। 

अजय कुमार लल्लू के हाजिर नहीं होने पर इनके वकील ने स्वास्थ्य का हवाला दिया। जिसे खारिज करते हुए अदालत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इसके बाद बुधवार दोपहर को उन्होंने न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट में समर्पण कर दिया। इनके साथ प्रदीप माथुर और विवेक बंसल भी अदालत में हाजिर हुए।  अधिवक्ता रमाशंकर वर्मा ने बताया कि अदालत ने 25-25 हजार के दो-दो जमानती पर कांग्रेस के तीनों नेताओं की जमानत मंजूर हो गई है। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles