पत्नी के साथ यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने किया ताज और आगरा किले का दीदार

संक्षेप:

  • गवर्नर राम नाईक अपनी पत्नी के साथ आगरा का लाल किला देखने पहुंचे
  • गवर्नर राम नाईक ने पत्नी सहित किले में तकरीवन  1 घंटे तक सुरक्षा के बीच किले का दीदार किया
  • राज्यपाल राम नाईक और उनकी पत्नी ने आगरा किला का इतिहास जाना

आगराः उत्तर प्रदेश के गवर्नर राम नाईक ताजनगरी आगरा पहुंचे। गवर्नर आगरा में अपनी पत्नी साथ पहुंचे। गवर्नर राम नाईक अपनी पत्नी के साथ आगरा का लाल किला देखने पहुंचे। जिसको लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद था। गवर्नर राम नाईक ने पत्नी सहित किले में तकरीबन  1 घंटे तक सुरक्षा के बीच लाल किले का दीदार किया इस दौरान लाल किले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। राज्यपाल राम नाईक रविवार को पत्नी के साथ आगरा किला पहुंचे, तो बदले हुए इतिहास को उन्होने सराहा। राज्यपाल ने कहा कि जो यहां इतिहास है, उसमें बताया गया ​है कि गर्मी के कारण शिवाजी मूर्छित होकर गिर गए थे। लेकिन महाराष्ट्र में इसका कोई उल्लेख नहीं है। 

इस दौरान राज्यपाल राम नाईक ने बताया कि महाराष्ट्र में जो इतिहास है, उसमें उल्लेख किया गया है, कि आगरा में शिवाजी का अपमान हुआ था, जिसके बाद गुस्से से यहां से चले गए थे। आगरा किले के इतिहास में गर्मी के कारण उनके मूर्छित होने की बात लिखी थी। दो वर्ष पूर्व अधीक्षण पुरातत्व विद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा मंडल भुवन विक्रम ने इस बोर्ड को बदलवा दिया था। आज जब राज्यपाल ने इस बदलाव को देखा, तो कहा कि इतिहास अलग अलग चश्मों से देखा जाता है। ऐसा ही हुआ, आगरा किले में लिखे गए छत्रपति शिवाजी के इतिहास में। 

राज्यपाल राम नाईक और उनकी पत्नी ने आगरा किला का इतिहास जाना, इसके साथ ही उन्होंने आगरा किला से ताजमहल का दीदार भी किया और यहां लगी इतिहास पट्टिका पर लिखे किले के इतिहास के बारे में भी जानकारी ली।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles