आगरा निकाय चुनाव: पाटियों की साख दांव पर

संक्षेप:

  • 22 नवंबर को आगरा में नगर निगम चुनाव
  • आगरा में बीजेपी को टक्कर देगी बसपा
  • 14 लाख 40 हजार 332 मतदाता देंगे वोट

आगरा कल 22 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव की वोटिंग को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। आगरा में प्रसाशन ने शांतिपूर्ण तरह से मतदान कराने के लिए अपनी कमर भी कस ली है। आगरा में नगर निगम मेयर पद पर लड़ रहे प्रत्याक्षीयों में काटे की टक्कर है अगर बीजेपी की बात की जाये तो बीजेपी ने नवीन जैन को मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा है नवीन जैन सबसे आमिर प्रत्याक्षी है। सपा ने मैदान में राहुल चतुर्वेदी को बसपा ने दिगम्बर सिंह घकारे को तो कंग्रेस ने विनोद बंसल को मैदान में उतारा है लेकिन अगर मेयर पद प्रतिष्टा और टक्कर की बात करे तो बीजेपी की साख मेयर पद उम्मीदवार नवीन जैन के माध्यम से लगी हुई है और साथ ही उम्मीद जताई जा रही है की आगरा में भाजपा को टक्कर बसपा प्रत्याक्षी दिगंबर सिंह धाकरे से ही मिलेगी......

आगरा की जनता ने हमेशा ही भाजपा को ही मेयर पद पर बैठाया है और बीजेपी को पूरी उम्मीद है। इस बार भी आगरा की जनता इस बार भी भाजपा प्रत्याक्षी नवीन जैन को ही जिताएगी लेकिन अगर पिछले नगर निगम चुनावों पर नजर घुमाई जाये तो पिछली बार भाजपा ने इन्द्रजीत आर्य को मैदान में उतारा था और बसपा ने करतार सिंह भारती को मैदान में उतारा था पर बसपा के प्रत्याक्षी सिर्फ 12000 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याक्षी इन्द्रजीत सिंह आर्य से हार गए थे। तो इस बार भी यही अनुमान है की भाजपा और बसपा की जबरजस्त टक्कर होगी। दोनों ही प्रत्याक्षीयों ने जितने के लिए एडी से चोटी का जोर चुनाव प्रचार में लगा दिया है।

जिले के 14 लाख 40 हजार 332 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 362 मतदान केंद्र और 1304 मतदान स्थल बनाए गए हैं। जिले के 310 वार्डो के लिए 22 नवंबर को मतदान होगा। प्रशासन ने मतदान के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतदान केंद्रों को दुरुस्त कराया जा रहा है। नगर निगम में ईवीएम तो नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में मतपत्र से वोट डाले जाएंगे।नगर पालिका परिषद की बात करें तो पांच परिषदों में से सबसे ज्यादा मतदाता नगर पालिका परिषद फतेहपुरसीकरी में हैं। यहां कुल 26158 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता वाली नगर पालिका परिषद बाह है। यहां 14173 मतदाता हैं। नगर पंचायत की बात करें तो फतेहाबाद में सबसे ज्यादा वोटर हैं। यहां 19820 मतदाता हैं।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


सबसे कम मतदाता नगर पंचायत स्वामी बाग में 1557 हैं। नगर निगम आगरा में 12,52,397 मतदाता हैं। यहां पिछली बार 90 वार्ड थे। इस बार वार्डो की संख्या 100 पहुंच गई है। आगरा में 286 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 1059 मतदान स्थल बने हैं। फतेहपुरसीकरी नगर पालिका परिषद में सबसे ज्यादा मतदान केंद्र हैं। इनकी संख्या 14 है। सबसे कम मतदान केंद्र नगर पालिका परिषद अछनेरा में हैं। यहां छह केंद्र बनाए गए हैं। नगर पंचायतों में खेरागढ़ नगर पंचायत में सबसे ज्यादा सात और सबसे कम मतदान केंद्र स्वामी बाग में एक है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles