यूपी पंचायत चुनाव: आगरा में फायरिंग कर बैलेट बॉक्स लूट ले गए हमलावर

संक्षेप:

गुरुवार को करीब 11 बजे फर्जी मतदान को लेकर प्रधान पद के प्रत्याशी लायक सिंह और मलखान सिंह पक्ष के समर्थक भिड़ गए। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को  अस्पताल में भर्ती कराया। तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

आगरा। आगरा के फतेहाबाद ब्लाक में गुरुवार को ग्राम पंचायत रिहावली के बूथ संख्या 10 पर मतदान के दौरान फर्जी मतदान का विरोध करने पर जमकर बवाल हुआ। मारपीट होने के बाद एक पक्ष के 50 से अधिक लोगों ने बूथ पर हमला कर दिया। मतदान केंद्र के जंगले तोड़कर हमलावर मतपेटियां लूट ले गए। फायरिंग किए जाने की भी चर्चा रही।

सूचना पर डीएम, एसएसपी समेत अन्य अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस टीम मतपेटियों की तलाश में घंटों जंगल में भटकती रही, लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि ग्राम रिहावली में बूथ संख्या 10 पर कुछ शरारती तत्वों ने पोलिंग बूथ से मतपेटियां लूट ली हैं। जिलाधिकारी ने यहां मतदान निरस्त करने की संस्तुति की है।

ग्राम रिहावली में गुरुवार को करीब 11 बजे फर्जी मतदान को लेकर प्रधान पद के प्रत्याशी लायक सिंह और मलखान सिंह पक्ष के समर्थक भिड़ गए। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को  अस्पताल में भर्ती कराया। तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मतदान फिर शुरू हुआ।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


करीब एक घंटे बाद दोपहर 12:00 बजे लगभग 50 लोगों ने मतदान केंद्र पर हमला कर दिया। बूथ संख्या 10 के कमरे का जंगला तोड़कर एक खाली तथा एक भरी मतपेटी लूट ले गए। घटना के समय कुछ ग्रामीणों ने फायरिंग होना भी बताया है। हालांकि पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है। मतपेटियां लूटे जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

एसपी देहात पूर्वी के वेंकट अशोक ,अपर जिलाधिकारी वित्त योगेंद्र कुमार समेत तमाम आला अधिकारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीठासीन अधिकारी के मुताबिक उस समय 451 मतदाताओं में से 80 ने वोट डाले थे। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह तथा एसएसपी मुनिराज जी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसपी देहात के. वेंकट अशोक ने बताया कि दोनों प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने बवाल किया। मतपेटियां लूटी हैं। मतदान में बाधा उत्पन्न की। मामले में पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। इस बूथ पर 451 की पोलिंग है। घटना के समय तक 80 मत पड़ चुके थे। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि दो प्रत्याशी के समर्थकों ने बवाल किया। इसके बाद बूथ पर हमला करके मतपेटियां लूटी गईं। इस मामले में डकैती सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आठ आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एनएसए भी लगाया जाएगा। यहां मतदान को रद कर दिया गया है। मतपेटियां की तलाश की जा रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles