आज भी आधे शहर को नहीं मिल सकेगा पानी, जीवनी मंडी पर टूटी पाइपलाइन

संक्षेप:

  • आगरा में आज भी जारी रहेगा जल संकट
  • जीवनी मंडी में टूटी है पाइपलाइन
  • आज शाम तक नहीं मिलेगा आधे शहर को पानी

आगरा- आगरा के जीवनी मंडी वाटरवर्क्स के गेट पर शुक्रवार शाम को पानी की 28 इंच की पाइपलाइन टूट गई। इस वजह से इससे जुड़े काला महल, जीवनी मंडी, बेलनगंज, पीपलमंडी, कोतवाली, काजीपाड़ा, मंटोला, बालूगंज सहित आधे शहर की शुक्रवार शाम को जलापूर्ति ठप रही। वहीं शनिवार को भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी।  

जलकल अधिकारियों के मुताबिक टूटी पाइपलाइन आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा जीवनी मंडी से बिछाई जा रही 1200 एमएम पाइपलाइन के नीचे है, इस कारण पाइपलाइन की मरम्मत का काम मुश्किल हो गया है। इसके शनिवार शाम तक पूरा करने की उम्मीद है। 

जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से ताजगंज जोनल पंपिंग स्टेशन तक आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी 1200 एमएम की पाइपलाइन बिछा रही है। वाटरवर्क्स के गेट पर जलकल विभाग की 28 इंच की पाइपलाइन के ऊपर स्मार्ट सिटी की लाइन निकाली गई है। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


शुक्रवार को इस पाइपलाइन के टूटने के बाद मरम्मत का काम मुश्किल हो गया है। जलकल विभाग की टीम मरम्मत के लिए जेसीबी का इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। जेसीबी से अन्य पाइपलाइनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा है। वहीं लाइन टूटने के कारण हजारों लीटर गंगाजल बर्बाद हो गया। इसे रोकने के लिए वाटरवर्क्स के वॉल्व बंद कर दिए गए। इससे शुक्रवार शाम को सप्लाई नहीं हो पाई।

28 इंच की पाइपलाइन टूटने से कोतवाली, मंटोला, कलक्ट्रेट, काजीपाड़ा, छीपीटोला, बिजलीघर, बालूगंज, काला महल, जीवनी मंडी, बेलनगंज, पथवारी, कचहरी घाट, पीपलमंडी, गुदड़ी मंसूर खां, घटिया आजम खां, फुलट्टी, हींग की मंडी, विजय नगर कॉलोनी, पीर कल्याणी सहित बड़े इलाके को शुक्रवार शाम को पानी नहीं मिला। भीषण गर्मी में सप्लाई न होने पर लोगों ने जलकल अधिकारियों, पार्षदों से पूछा तो पता चला कि पाइपलाइन टूट गई। शनिवार को भी यहां पानी का संकट रहेगा। 

हमारी 28 इंच की लाइन टूट जाने के कारण सप्लाई बंद की गई है। शनिवार दोपहर तक सप्लाई बंद रह सकती है। पूरा प्रयास है कि शनिवार शाम को सप्लाई शुरू कर दी जाए। स्मार्ट सिटी की पाइपलाइन ऊपर बिछी होने के कारण मरम्मत में देरी और कठिनाई हो रही है। - एस के श्रीवास्तव, सचिव, जलकल विभाग

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles