आगराः अवैध संबंध के चक्कर में गई युवक की जान

संक्षेप:

  • अवैध संबंध के चक्कर में गई युवक की जान
  • पति के न रहने पर पड़ोसी से बनाती थी संबंध
  • मना करने पर युवक ने खाया जहर हुई मौत

आगराः एक युवक को अवैध संबंध बनाना भारी पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपना जान गवा कर चुकानी पड़ी। इसी दौरान वह एक रोज महिला के घर पहुंचा और संबंध बनाने की जिद्द करने लगा, जिस पर महिला ने उसे मना कर दिया। इसके बाद युवक ने वहीं उसके कमरे में जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई और इधर दोनों पति-पत्नी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पत्नी ने बताया कि जितिन के उससे अवैध संबंध थे। बाद में वह रोज उसे परेशान करने लगा। उसने उसे कई बार मना किया और इस बात से नाराज होकर उसने कुछ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से डरकर वह बच्चों के लिए फरार हो गए थे।

थाना एत्माद्दौला पुलिस ने 29 अप्रैल को नितिन की मौत के मामले में पति-पत्नी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  वहीं गिरफ्तार महिला ने बताया कि जितिन का उसके घर पर अक्सर आना-जाना था, जिसके चलते उसके अवैध संबंध स्थापित हो गए। जितिन की यह हरकतें धीरे-धीरे उसे नागवार गुजरने लगी, जिसका वह विरोध करती थी। वह रोज संबध बनाने की जिद्द करने लगा।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


इसके बाद एक दिन जितिन उसके घर पर आया और उस से जबरन संबंध बनाने की बात कहने लगा। इस पर उसने मना किया तो जितिन ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से उनके होश उड़ गए और वह घर छोड़कर मैनपुरी रहने लगे। पुलिस ने जितिन की बहन की तहरीर पर दर्ज हुए मुकदमे में पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles