अलीगढ़ में फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, एक महिला की मौत, 25 लोग घायल
- न्यूज़
- Friday | 29th July, 2022

अलीगढ़, 29 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रोरावर थाना क्षेत्र में दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही परिवहन निगम की एक बस के शुक्रवार सुबह फ्लाईओवर से नीचे गिर जाने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य लोग घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब बस चालक ने ढलान से नीचे आते समय स्टीयरिंग पर अपना नियंत्रण खो दिया।
पुलिस अधीक्षक (नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने पत्रकारों से कहा कि हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 25 घायलों में पांच की हालत गंभीर है।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को मलखान सिंह जिला अस्पताल से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
भाषा
सं आनन्द पारुल
पारुल
। -->
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।