अलीगढ़ मंडल के 408 डिग्री कालेज राजा महेंद्र प्रताप विवि से संबद्ध
- न्यूज़
- Tuesday | 8th February, 2022

अलीगढ़ : राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से मंडलभर के डिग्री कालेजों को संबद्ध कर दिया गया है।
अलीगढ़ थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में विवि के अस्थाई कार्यालय की शुरुआत होते ही पहला काम कालेजों के संबद्धीकरण का ही किया गया है।
रजिस्ट्रार महेश कुमार ने बताया कि मंडल के कुल 408 कालेज राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से संबद्ध किए गए हैं।
रजिस्ट्रार ने बताया कि संबद्ध किए गए कालेजों में 148 कालेज अलीगढ़, 131 एटा, 91 हाथरस और 38 कालेज कासगंज के शामिल हैं।
रजिस्ट्रार ने बताया कि अभी 2021-22 सत्र की मार्च-अप्रैल में होने वाली प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की ओर से ही कराई जाएंगी।
क्योंकि उनके पास पूरा डेटा व व्यवस्थाएं सुनियोजित हैं।
जुलाई-अगस्त में द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की ओर से कराई जाएंगी।
-->
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।