- कोरोना की दूसरी लहर को प्रकोप अलीगढ़ में बढ़ा
- कोरोना से गई भाजपा नेता की जान
- 19 अन्य लोग हुए संक्रमित
कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। हर रोज भारत में अब लाखों की संख्या में मरीज मिल रहे है। कोरोना वायरस ने अलीगढ़ में भाजपा के नगर उपाध्यक्ष की जान ले ली है। जबकि 19 लोग संक्रमित पाए गए है।
अतरौली के भाजपा नेता मृत्युुंजय राणा पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के कोविड-19 वार्ड में भर्ती थे। उनकी हालत गंभीर थी। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि परिजन उनको जयपुर इलाज के लिए लेकर जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। इसके अतिरिक्त बुधवार को 19 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 11 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 137 हो गई है।
2349 लोगों को लगा टीका
अलीगढ़। जनपद में बुधवार को 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2349 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 2095 लोगों को पहली एवं 254 लोगों की दूसरी डोज लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि 3666 लक्ष्य के विरुद्ध 2349 लोगों को टीका लगा, जो 64.08 प्रतिशत है।
ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.