बाबूजी अमर रहे के नारे के साथ अलीगढ़ में पूर्व कल्याण सिंह के आखिरी दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब

संक्षेप:

  • पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा अलीगढ़
  • आखिरी दर्शन के लिए लोगों का लगा हूजूम
  • सभी लोग बाबूजी अमर रहे का लगा रहे थे नारा

अलीगढ़- पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान जनता अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए आतुर रही और काफी देर तक धक्का मुक्की होती रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सहित अन्य नेताओं ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्टेडियम कल्याण सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा।

उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री एवं राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को रविवार शाम को एयर एंबुलेंस से धनीपुर एयरपोर्ट पर लाया गया। अन्य दो स्टेट प्लेन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया, पौत्र संदीप सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। 

 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को फूल मालाओं से सजे वाहन में अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में लाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शव वाहन के पीछे की गाड़ी में चल रहे थे। शाम करीब 5:50 बजे पार्थिव शरीर स्टेडियम में पहुंचा। वाटर प्रूफ पंडाल में पार्थिव शरीर को रखने का इंतजाम किया गया है। 

पार्थिव शरीर पहुंचते ही लोग जब तक सूरज चांद रहेगा, कल्याण सिंह का नाम रहेगा, कल्याण सिंह अमर रहे एवं जय श्रीराम के नारे लगे। रास्ते में भी शव वाहन पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर चहेते नेता को अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। 
उन्होंने सबसे पहले कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सोमवार सुबह 9:30 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से पूर्व मुख्यमंत्री की शवयात्रा उनके पैतृक गांव मढ़ौली होती हुई बुलंदशहर जनपद के नरौरा घाट पर जाएगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम राभक्तों ने राममंदिर आंदोलन के अग्रज रहे राम भक्त प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें लखनऊ से अंतिम विदाई दी। 

कल्याण सिंह के पौत्र एवं राज्यमंत्री संदीप सिंह के मॉल एवेन्यू स्थित आवास पर रविवार को कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे देश व प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने रामधुनी के बीच नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विधानसभा में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधानसभा के कर्मचारी-अधिकारियों ने अपने पूर्व नेता सदन को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सहित तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ रविवार सुबह 11.15 बजे कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। प्रधानमंत्री और नड्डा ने उनकी देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए। मोदी और नड्डा ने प्रभु श्रीराम से उनकी आत्मा को शांति और शोक संतृप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles