खेत में मिला किशोरी का शव, पुरे गांव में मचा हड़कंप

संक्षेप:

  • अकराबाद में खेत में मिला किशोरी का शव
  • सर और कनपट्टी की कई हड्डियां थी टुटी
  • पुलिस कर रही है हत्यारों की तलाश

अलीगढ़- अलीगढ़ के अकराबाद गांव में एक किशोरी का शव मिला। शव मिलने से पुरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किशोरी का शव खेत में जित जगह पड़ा मिला उसके आस पास करीब सौ वर्ग गज की जमीन की फसल भी तहस नहस की गई थी। किशोरी के शव का जब पोस्मार्टम किया गया तो डॉक्टर ने बताया कि मृत किशोरी के सर के पीछे की और कई हड्डियां और कनपट्टी के दोनों तरफ की हड्डियां टुटी हुई थी। उसके शरीर पर नाखून के और चोट के कई निशान मिले है।

 मेडिकल टीम ने विस्तार से बताते हुए कहा कि किशोरी की हड्डियां खेत में गिरने या घसीटने से नहीं टूटी है। किशोरी की हत्या हुई है और हत्यारों ने भारी वस्तु से किशोरी पर हमला किया है। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को खोजना शुरू कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में अबतक पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है।

घटना किशोरी के घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित खेत की है जहां पर किशोरी का शव मिला था।  गांव के एक शख्स ने ही किशोरी के शव को सबसे पहले देखा औऱ पुरे गांव में यह खबर पहुंचाई। गांव के लोगों ने बताया कि किशोरी के मुंह और हाथों में मिली मिली थी। गांव के लोगों का यह भी मानना था की किशोरी ने अपना जीवन बचाने के लिए बहुत संघर्ष किया होगा।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद कहा कि किशोरी की मौत में एक से ज्यादा लोग शामिल थे। एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने बताया कि किशोरी के परिवार को दो लाख की सहायता दी गई है। पुलिस प्रशासन आगे भी नियम के अनुसार मदद करने को कहा है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles