देश का बंटवारा कराने वाले का स्मरण करते हैं, राजा महेंद्र प्रताप का नहीं- डॉ. दिनेश शर्मा

संक्षेप:

  • अलीगढ़ पहुंचे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।
  • देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार मोहम्मद अली जिन्ना का नाम लिए बगैर एएमयू पर निशाना साधा।
  • सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ के वार्षिक समारोह को किया संबोधित।

अलीगढ़- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के लिए जमीन देने वाले राजा महेंद्र प्रताप सिंह का नाम तक वहां कहीं नहीं है, जबकि देश के बंटवारे के जिम्मेदार का स्मरण किया जाता है। वह मंगलवार को मथुरा रोड पर सिंघारपुर स्थित सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ के वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्या भारती द्वारा संचालित सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा का अनावरण एवं अटल टिकरिंग लैब का उद्घाटन किया।

उप मुख्यमंत्री ने देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार मोहम्मद अली जिन्ना का नाम लिए बगैर एएमयू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश बड़ी मुश्किल से बना है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जीवन शिक्षा के लिए समर्पित था। विदेशों से आजादी की लड़ाई लड़ी। अफगानिस्तान में स्वतंत्र सरकार का गठन किया। एएमयू को जमीन दी। लेकिन संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया गया। मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राजा महेंद्र प्रताप के योगदान के बारे में बताया। इस पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय होगा। इसमें रोजगारपरक पाठ्यक्रम जोड़े जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है। सरकार चाहती है कि युवाओं को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले। विदेश के शैक्षणिक संस्थान उत्तर प्रदेश में आकर ऑफ कैंपस खोल सकते हैं। सरकार संस्कृत का प्रचार-प्रसार कर रही है। नए संस्कृत निदेशालय की स्वीकृति हो चुकी है। सभी विद्यालयों में संस्कृत की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति का कार्य हो गया है। 2017 के पहले शिक्षा व्यवस्था माफिया के चंगुल में फंसी थी। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश आए तो उन्होंने कहा था, यहां नकल के टेंडर उठते हैं। आज उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था माफिया के चंगुल से मुक्त है। परीक्षा कदाचार मुक्त हो रही है। निर्धारित समय पर परीक्षा होती है और परिणाम घोषित हो जाते हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने केशव सेवा धाम में विधायक निधि से निर्मित मां शारदा ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। अध्यक्षता सेवा भारती के सह संगठन मंत्री यतींद्र ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम को अतुल कृष्ण महाराज एवं सुनील कौशल ने संबोधित किया। वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम, राजवीर सिंह राजू भैया, राजवीर दिलेर, विधायक अनिल पाराशर, ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह, संजीव राजा, राजकुमार सहयोगी, अनूप प्रधान, ठाकुर जयवीर सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, ठाकुर दलवीर सिंह, शशि सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋ षिपाल सिंह, विवेक सारस्वत, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. राजीव वार्ष्णेय, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ आदि मौजूद थे।

छात्रों में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अंग हैं। यहां के छात्र राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रखते हैं। यहां संस्कार एवं परंपराओं की शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्ववादी राष्ट्र से प्रेम करते हैं। देश के लिए प्राण न्योछावर करने के लिए तैयार रहते हैं। हिंदुत्ववादी खाने के पहले विश्व का कल्याण हो, प्राणियों में सद्भावना हो और मानव का कल्याण हो कहते हैं। यही हमारे संस्कार और परंपरा है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles