भाजपा के बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

  • पुलिस ने कियी आरोपी दोस्त को गिरफ्तार।
  • आरोपी ने कहा- पिस्टल साफ करते समय अचानक चली गोली।
  • गोली अभिलाष के सीने में लगी।

प्रयागराज- थाना क्षेत्र के अरैल सच्चा बाबा नगर स्थित प्रयागवाली टोला में बुधवार दोपहर भाजपा बूथ अध्यक्ष अभिलाष पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय अभिलाष के कई दोस्त मौजूद थे। अभिलाष के पिता की तहरीर पर गौरव तिवारी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कर ली गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का कहना है कि पिस्टल साफ करते समय अचानक चली गोली से अभिलाषकी मौत हो गई। 

अरैल सच्चा बाबा नगर स्थित प्रयागवाली टोला निवासी अभिलाष पांडेय 28 पुत्र दीना नाथ पांडेय भाजपा बूथ अध्यक्ष था। बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने घर के बाहरी हिस्से में बैठा। उसी समय गांव के ही विवेक तिवारी, मुनीम उर्फ सोनू, नितिन पांडेय व सुरेंद्र शुक्ला भी आ गए। वे नाश्ता कर रहे थे, उसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज हुई। घर के लोग कमरे में पहुंचे तो अभिलाष जमीन पर लहूलुहान पड़ा तड़प रहा था। दोस्तों ने बताया कि वह पिस्टल देख रहे थे तभी अचानक विवेक से गोली चल गई। गोली अभिलाष के सीने में लग गई।

दोस्त उसे लहूलुहान अवस्था में बाइक रामबाग स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां अस्पताल प्रबंधन से गेट ही नहीं खोला। आधा घंटे तक वह उसे भर्ती कराने की गुहार लगाते रहे। सुरक्षा कर्मी व उनके बीच विवाद भी हुआ। तब तक गांव के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। वहां से अभिलाष को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


एसआरएन चौकी के तैनात पुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी तो नैनी पुलिस को घटना की जानकारी हुई। नैनी पुलिस, सीओ करछना राजेश यादव व फारेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटना स्थल से पिस्टल, पांच गोलियों से भरी मैगजीन बरामद की है।  सीओ करछना राजेश यादव ने बताया कि अभिलाष के पिता दीना नाथ पांडेय की तहरीर पर विवेक तिवारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

घटना के समय मौजूद चारों लोगों को पुलिस ने पकड़ लिय है। सभी से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। गौरव समेत चारों दोस्तों का यही कहना था कि अभिलाष पिस्टल साफ कर रहा था, उसी दौरान गोली चलने से हादसा हो गया।

टिंग का काम करता था अभिलाष
अभिलाष भाजपा में नेतागीरी के साथ साथ प्लाटिंग का काम भी करता था।  जबकि उसके पिता संगम घाट पर पूजा पाठ कराते हैं। अभिलाष की एक भाई व बहन हैं। उसकी मां का बचपन में ही देहांत हो गया था। घटना के बाद दादी केतकी देवी, दादा राधेश्याम, पिता दीना नाथ पांडेय व बहन अल्का का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद फरार विवेक ने खुद का किया पुलिस के हवाले 
अभिलाष को गोली लगने के बाद घटनास्थल पर मौजूद चारों दोस्त उसे लेकर पहले रामबाग स्थित प्राइवेट हास्पिटल फिर एसआरएन हास्पिटल पहुंचे। यहां से विवेक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में उसके घर गई और परिवार के कुछ लोगों को थाने ले आई। शाम करीब पांच बजे विवेक खुद पुलिस के पास पहुंचा और सरेंडर कर दिया। विवेक का कहना था कि पिस्टल अभिलाष की थी जबकि पुलिस का कहना है कि पिस्टल गौरव लेकर गया था। 

गैंगेस्टर को बम मामले में आरोपी रहा है विवेक 
नैनी गंजिया गांव में रहने वाले पप्पू गंजिया पर 2008 में पुराने यमुना पुल के पास बमों से हमला हुआ था। उस मामले में भी मुख्य आरोपी विवेक तिवारी था। वह कई आपराधिक गतिविधियों में भी लिप्त रहा है। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles