भोजपुरी की इन दो बोल्ड अभिनेत्रियों के वीडियो ने मचाया धमाल
- Hasnain
- Wednesday | 12th September, 2018
- entertainment
- संभावना सेठ के बोल्ड अवतार ने मचाई सनसनी
- कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं संभावना
- धान कूटते-कूटते जब अक्षरा सिंह की लुट गई जवानी
अभिनेत्री संभावना सेठ कंप्लीट मेकओवर के साथ भोजपुरी सिनेमा में धमाकेदार वापसी को तैयार हैं। उनके नए लुक की चर्चा इन दिनों फिल्मी गलियारे में खूब सुनने को मिल रही है। कहा जा रहा है इस सिजलिंग लुक को डेवलप करने के लिए संभावना ने खासा पसीना बहाया है।
खबर है कि अपने बिजी शेड्यूल से समय चुराकर संभावना सेठ ने अपने फिगर और फिटनेस पर पूरा ध्यान दिया है। इस तरह संभावना ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देने की पूरी तैयारी कर ली है। यही वजह है कि संभावना टीवी क्वीन एकता कपूर के बालाजी बैनर से लेकर कई भोजपुरी फिल्मों में इन दिनों बिजी हैं। ये उन लोगों के लिए संभावना का मुंहतोड़ जवाब है, जो कह रहे थे कि अब संभावना के दिन गए।
अपनी इस नई काया के लिए बिग बॉस फेम संभावना सेठ इन दिनों जिम में भी जमकर पसीना बहा रही हैं। यूं तो सिने इंडस्ट्री के तमाम कलाकार फिटनेस कॉन्शस होते हैं, और जिम में टाइम बिताते हैं। मगर संभावना के जिम जाने का मकसद फिटनेस के साथ-साथ अपनी ऑन स्क्रीन एपीयरेंस को इम्प्रूव करना भी है। संभावना का जोरदार एनर्जी लेवल पिछले दिनों तब देखने को मिला, जब एक सप्ताह में उन्होंने तीन-तीन गानों की शूटिंग की। ये सभी गाने सुपर स्टार पवन सिंह के साथ उनकी बड़ी फिल्म `शेर सिंह` के लिए थे। इस दौरान दोनों की केमेस्ट्री के चर्चे सोशल मीडिया में भी खूब देखने को मिली थी।
ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च
देखिए वीडियो
इस बीच संभावना सेठ, राजा और चैलेंज जैसी फिल्मों के लिए भी आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। इसके अलावा दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म `निरहुआ चलल लंदन` में भी संभावना का जोरदार आईटम नंबर देखने को मिलेगा। मनोज टाइगर की फिल्म `लागल रहा बताशा` में भी वे नजर आयेंगी। वहीं, संभावना एकता कपूर की अल्ट बालाजी की वेब सीरीज में भी नजर आयेंगी।
फिलहाल वे कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। यही वजह है कि वे अपनी फिटनेस पर भी खूब ध्यान दे रही हैं। मालूम हो कि संभावना सेठ का जलवा आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सर चढ़कर बोलता है। वे पहले भी अपनी अदाकारी से तहलका मचा चुकी हैं और इन दिनों सुपर स्टार पवन सिंह के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। संभावना को खुद के टाइलेंट पर पूरा भरोसा है, यही वजह है कि वे हर तरह के किरदार और डांस स्टेप को परफॉर्म करने के लिए तैयार रहती हैं और करती भी हैं। इसलिए वे भोजपुरी फिल्म निर्माताओं की पसंद भी हैं।
संभावना की मानें तो दर्शकों से उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है, जो उनके लिए एनर्जी का काम करता है। इसलिए संभावना अपने फैंस के लिए भी लगातार नई – नई चीजें करती हैं। मालूम हो कि संभावना सेठ ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से की थी, उसके बाद भोजपुरी स्क्रीन पर भी इनकी मौजूदगी को दर्शकों ने खूब सराहा। इन्होंने बिग बॉस के 2008 के सीजन में भी खूब धमाल मचाया है।
वहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक भोजपुरिया गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को अभी तक करोडों लोगों बार देखा जा चुका है।
आपको बता दें कि यह गाना भोजपुरी फिल्म का है। भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को सुपरहिट माना जाता है। दोनों ने भोजपुरी सिनेमा को कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
दोनों ने साथ में कई फिल्में की है। फिल्हाल तो लोग इस गाने को जमकर देख रहे हैं जो इस दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। पिछले महीने ही पवन और अक्षरा सिंह की फिल्म `मां तुझे सलाम` रिलीज हुई थी।
देखिए वीडियो
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।