प्रयागराज में कोरोना हो रहा है बेकाबू, 24 घंटे में ले ली 6 की जान मिले 1419 नए मामलें

संक्षेप:

  • प्रयागराज में कोरोना की रफ्तार हुई तेजा
  • 24 घंटे में मिले 1419 नए मरीज
  • छह लोगो की जान भी 24 घंटे में गई

कोरोना का मामला बड़ी तेजी से प्रयागराज में बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 1419 नए संक्रमित मिले और संक्रमण से छह लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों का उपचार स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में चल रहा था। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुल संक्रमितों में 491 लोगों को भर्ती किया गया है, बाकी होम आइसोलेशन में हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में पिछले 10 दिनों में कुल 6964 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 32 हो गई। शुक्रवार को कोरोना की हुई कुल 9578 जांच में संक्रमित होने वालों की दर तकरीबन 15 फीसदी के आसपास हो गई। इस दौरान 1419 लोग संक्रमित पाए गए। 24 घंटों में नए संक्रमितों के मिलने का अब तक का यह सबसे बड़ा रिकार्ड है।

उधर, मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने से अस्पतालों की हालत भी बदतर होती जा रही है। चार अस्पतालों में अब तक सवा पांच सौ से अधिक मरीजों को भर्ती किया जा चुका है, जबकि, बाकी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। शुक्रवार को 58 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इसमें 36 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है और 28 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


छुट्टी पाने वालों में आठ निजी अस्पताल के हैं, जबकि 22 स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल से छुट्टी पाए हैं। वहीं स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में 290, बेली में 133 और निजी अस्पताल में 68 मरीजाें का उपचार चल रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन के साथ-साथ शासन के भी हाथ-पांव फूले हैं। शुक्रवार को देर रात तक प्रशासनिक अफसरों ने बैठक की और बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने पर चर्चा की।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles