इंतज़ार की घड़ी खत्म, इलाहाबाद अनकही-अनसुनी कार्यक्रम थोड़ी देर में

संक्षेप:

  • इलाहाबाद अनकही-अनसुनी कार्यक्रम की तैयारियां पूरी
  • लोगों में देखा जा रहा काफी उत्साह
  • इलाहाबाद की अनकही-अनसुनी बातों से किया जाएगा रूबरू

इलाहाबाद: इलाहाबाद अनकही-अनसुनी का पहला संस्करण समारोह आज इलाहाबाद म्यूजियम में होगा। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी और स्पेशल गेस्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय हैं। यह कार्यक्रम NYOOOZ की तरफ से शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इलाहाबाद में इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

अनकही-अनसुनी के लेखक विरेंद्र मिश्र की अगुवाई में आयोजित NYOOOZ के इस कार्यक्रम के ज़रिए इलाहाबाद की युवा पीढ़ी को अतीत की उन बातों से रूबरू कराने का प्रयास किया जा रहा है जिससे वे अंजान हैं। NYOOOZ ने अनकही अनसुनी कहानियों की शुरुआत मई 2017 में की थी। जिसमें अब तक 29 किस्त प्रकाशित की जा चुकी है और यह लाखों लोगों की पसंद बन चुका है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


कार्यक्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. आर. पी. मिश्र, पूर्वांचल विश्विद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. पियूष रंजन अग्रवाल सहित कई जानी मानी शख्सियत भी शिरकत करेंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इसकी शुरुआत होगी।

इलाहाबाद के लोगों की पहली पसंद बना अनकही-अनसुनी कहानियां...

NYOOOZ का इलाहाबाद की अनकही-अनसुनी कहानियां शहर के लोगों की पहली पंसद बन गया है। Fausto Corporation ने इलाहाबाद शहर के लोगों से मोबाइल पर पढ़े जाने उनके इलाहाबाद से जुड़े पसंदीदा लेखों को लेकर सर्वे किया। इस सर्वे में करीब 73 फीसदी लोगों ने अनकही-अनसुनी कहानियों को अपनी पहली पसंद बताया है।

18 से 24 साल के 68 फीसदी पुरुषों और 71 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उनको इलाहाबाद की अनकही-अनसुनी कहानियां ज्यादा पसंद आती हैं। 25 से 35 आयुर्वग के करीब 69 फीसदी पुरुषों ने और 72 फीसदी महिलाओं ने अनकही अनसुनी को अपनी पहली पसंद बताया। 35 से 45 वर्ष के लोगों में 73 फीसदी पुरुषों और 63 फीसदी महिलाओं ने अनकही अनसुनी को उनका फेवरेट करार दिया।

इस कार्यक्रम को आप लाइव भी देख सकते हैं...

Website: www.hindi.nyoooz.com

Facebook: NYOOOZallahabad

YouTube : https://www.youtube.com/user/NationalNewzstreet

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles