इलाहाबाद- हाइटेक सिटी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 बदमाश घायल

संक्षेप:

  • इलाहाबाद में चला ऑपरेशन क्लीन
  • हाइटेक सिटी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
  • 1 बदमाश गोली लगने से हुआ घायल

यूपी में चल रहे आपरेशन क्लीन के तहत आज इलाहाबाद के औद्योगिक थाना क्षेत्र में पुलिस औऱ बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। जिसमें पुलिस की गोली लगने से पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया।

पुलिस और बदमाशों के बीच ये मुठभेड़ औद्योगिक थाना क्षेत्र के हाइटेक सिटी के पीछे हुई। जहां पुलिस को कुछ बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम बदमाशों को गिरफ्तार करने पहुंची। जहां पुलिस टीम को देखकर बदमाशों की ओर से फायरिंग की जाने लगी। जिसके बाद पुलिस वालों ने पोजीशन लेते हुये जवाबी फायरिंग की। पुलिस की ओर से की गयी जवाबी फायरिंग में राजा पान्डेय नाम का शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। कुख्यात राजा के पैर में गोली लगते ही उसका साथी मकेश भागने लगा। जिसे पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़कर लिया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश के साथ ही सिपाही को भी हास्पिटल में भर्ती करवाया है। जहां पैर में गोली लगने से घायल बदमाश राजा की हालत नाजुक बनी हुयी है। गंभीर रुपसे घायल बदमाश का एसआरएन हास्पिटल में इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि शातिर बदमाश राजा पान्डेय के ऊपर इलाहाबाद में हत्या और लूट के साथ ही कई और संगीन मामले दर्ज हैं। वो इलाहाबाद के ही करछना थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके अलावा उसेक ऊपर मध्य प्रदेश में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वही पुलिस घायल राजा के साथ पकड़े उसके साथी मुकेश त्रिपाठी का भी आपराधिक इतिहास पता कर रही है। इलाहाबाद में पिछले दिनों हो रही लगातार वारदातों के बाद से ही पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है।

ये भी पढ़े : आजमगढ़: जिले में आचार संहिता के उल्लंघन पर चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, घर पर लगा रखा था पार्टी का झंडा


आज भोर में उसी कड़ी में पुलिस की टीम शातिर राजा के इलाके में होने की जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। जहां बदमाशों की ओर की गयी फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्यवाई में शातिर राजा गोली लगने से घायल होकर पकड़ा गया। राजा पिछले दिनों ही यमुना पार इलाके में दिन दहाड़े घऱ में घुसकर बुजुर्ग की हत्या करने के बाद से फरार चल रहा था। इससे पहले भी राजा यमुनापार इलाके में हत्या और लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।