इलाहाबाद: महिला से हुई लड़ाई तो शख्स ने उठा लिया जलता हुआ सिलेंडर

संक्षेप:

  • इलाहाबाद के कीडगंज थाना क्षेत्र का मामला
  • मकान विवाद को लेकर महिला-युवक में लड़ाई
  • जलाने की धमकी देते हुए महिला के पीछे जलता सिलेंडर लेकर दौड़ा शख्स

इलाहाबाद के कीडगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक जलता हुआ एलपीजी सिलेंडर लेकर एक महिला के पीछे दौड़ने लगा। युवक के ये करतूत गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि मकान विवाद को लेकर युवक और एक महिला के बीच झगड़ा हुआ। ये झगड़ा इतना आगे बढ़ा कि युवक ने महिला को जलाने की धमकी देते हुए जलता हुआ सिलेंडर लेकर उसके पीछे दौड़ पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, मकान के विवाद को लेकर एक महिला का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले भी महिला और युवक के बीच विवाद हुआ था। तब मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया था। लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर मामले को निपटा लिया था। इसके बाद 9 जुलाई को एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद युवक ने सिलेंडर में आग लगाकर महिला को दौड़ा लिया।

युवक को जलता हुआ सिलेंडर लेकर गली में दौड़ लगाते देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। जलता हुआ सिलेंडर लेकर महिला को दौड़ाने की घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले में केस दर्ज जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही पुलिस की टीमें आरोपी युवक की तलाश में भी जुट गई हैं।

ये भी पढ़े : आजमगढ़: जिले में आचार संहिता के उल्लंघन पर चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, घर पर लगा रखा था पार्टी का झंडा


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।