इलाहाबाद में मॉरीशस के राजदूत ने दूसरे भोजपुरी महोत्सव का किया उद्घाटन

संक्षेप:

  • इलाहाबाद में भोजपुरी महोत्सव का आगाज
  • मॉरीशस के राजदूत ने किया उद्घाटन
  • मंत्री स्वाति सिंह भी कार्यक्रम में पहुंची

इलाहाबाद: भारत में मॉरीशस के राजदूत जगदीश गोवर्धन ने भोजपुरी बोली-भाषा को अप्रवासीय भारतीयों की आत्मा बताया है। उन्होंने कहा है कि ज्यादातर प्रवासी भारतीय यूपी और बिहार से गए हैं। लिहाजा आज भी उनकी मातृभाषा भोजपुरी ही है।

उन्होंने कहा है भोजपुरी कोई साधारण भाषा नहीं है बल्कि ये भारत देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। जगदीश गोवर्धन ने कहा है कि भोजपुरी बोलने वाले आज पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। मॉरीशस के राजदूत जगदीश गोवर्धन ने इस मौके पर एनसीजेडसीसी में आयोजित द्वितीय भोजपुरी महोत्सव का  उद्घाटन किया।

उन्होंने द्वितीय भोजपुरी महोत्सव मांई में भोजपुरी बोली-भाषा को मांई कहकर भी सम्बोधित किया है। भोजपुरी महोत्सव में भोजपुरी बोली और भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए भी मांग उठी। वहीं कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने भी कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार सभी बोली और भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रयास कर रही है। हांलाकि उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में परोसी जा रही फूहड़ता को दूर करने की ओर भी इशारा किया।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


महोत्सव के आयोजक अजीत सिंह के मुताबिक देश में बीस करोड़ से ज्यादा लोग भोजपुरी भाषा बोलते हैं। लेकिन आज तक भोजपुरी बोली और भाषा को वो मुकाम हासिल नहीं हो पाया है जिसकी वो हकदार है। इस मौके पर भोजपुरी के रचनात्मक आन्दोलन में पत्र-पत्रिकाओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में सपा के राज्य सभा सांसद रेवती रमण सिंह के साथ ही भोजपुरी क्षेत्र की कई नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहीं। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles