बीजेपी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा बोले- कांग्रेस या आरजेडी, लडूंगा पटना साहिब से ही

संक्षेप:

  • राष्ट्रीय जनता दल ने किया इफ्तार पार्टी
  • शत्रुघ्न सिन्हा भी हुए शामिल
  • अब इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

पटना में राष्ट्रीय जनता दल ने बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पटना साहिब से बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए हैं। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस या आरजेडी, लेकिन पटना साहिब लोकसभा सीट से ही चुनाव लडूंगा।

दरअसल बुधवार को ही भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड ने भी रोजा इफ्तार का आयोजन किया। लेकिन अपने सहयोगी के कार्यक्रम में ना जाकर राजद की इफ्तार पार्टी में शत्रुघ्न सिन्हा का पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है।

आपको बता दें कि आए दिन शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावती सुर अपनाए रहते हैं। कई मौकों पर वह अपनी पार्टी लाइन के विपरीत खड़े भी दिखे। शत्रुघ्न सिन्हा के रवैये को देख इस बात की चर्चाएं भी चल रही थीं कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी से किनारा कर सकते हैं। फिलहाल वह पार्टी में बने हुए हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


राजधानी के हजभवन में हुई जदयू की इफ्तार पार्टी में लोजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, बीजेपी नेता और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी समेत एनडीए के कई नेता पहुंचे हैं। पार्टी में रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा नहीं आए हैं। इससे पहले वह एनडीए और बीजेपी नेता सुशील मोदी की इफ्तार पार्टी में नहीं गए थे।

इस संबंध में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि मैंने उपेंद्र कुशवाहा को फोन कर न्योता दिया था। पहले से तय एक कार्यक्रम के चलते वह नहीं आ पाएंगे। एनडीए से उनकी नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। रालोसपा एनडीए की मजबूत साथी है।

यह कोई पहला मौका नहीं है कि राजद द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। पहले भी राजद द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन होता रहा है लेकिन उन पार्टियों में लालू प्रसाद खुद मेजबानी करते नजर आते थे। इस वर्ष निमंत्रण पत्र से भी लालू प्रसाद का नाम गायब था। विधान परिषद की विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी, विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव और विधानसभा सदस्य तेजप्रताप यादव का नाम निमंत्रण पत्र पर हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग पर इस इफ्तार पार्टी का इंतजाम किया गया है। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया कि इस पार्टी में विपक्ष के तमाम नेताओं को निमंत्रण भेजा गया था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles