संगम नगरी के सरकारी स्कूलों के क्लासरूम बन रहे हैं स्मार्ट, फेज वन और टू में हुआ 20 स्कूल बनेंगे स्मार्ट

संक्षेप:

  • गम नगरी के सरकारी स्कूलों के क्लासरूम बन रहे हैं स्मार्ट।
  • फेज वन और टू में हुआ 20 स्कूल बनेंगे स्मार्ट।
  • प्रत्येक स्मार्ट क्लास पर खर्च हुए ढाई लाख रुपये।

प्रयागराज. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शहर के साथ ही सरकारी स्कूलों को भी स्मार्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब बच्चे स्मार्ट तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अंतर्गत स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम तैयार कराए जा रहे हैं। इसमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। संगम नगरी प्रयागराज में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत दो फेज में स्कूलों को अभी तक स्मार्ट बनाया गया है। फेज एक और फेज दो में कुल 20 स्कूलों का चयन किया गया है। इसमें इंटर कॉलेज के साथ ही प्राथमिक स्तर के विद्यालय भी शामिल हैं। इन सभी 20 स्कूलों में प्रोजेक्ट के अंतर्गत 326 स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं।

प्रत्येक स्मार्ट क्लास पर खर्च हुए ढाई लाख रुपये

प्रत्येक स्मार्ट क्लासरूम को तैयार कराने में दो से ढाई लाख रुपये खर्च हुए हैं। प्रोजेक्ट अधिकारियों के मुताबिक, इसमें इन क्लास रूम के पांच सालों के मेंटेंनेस का खर्च भी इसी में शामिल किया गया है। इससे क्लास रूम में किसी भी प्रकार की खराबी होने पर स्कूल तत्काल संबंधित एजेंसी से संपर्क करके उसकी मरम्मत करा सकेंगे। इससे स्मार्ट क्लास रूम के संचालन में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


इन स्कूलों में बने हैं स्मार्ट क्लासरूम

प्रयागराज। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत चयनित स्कूलों में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, कटरा और फाफामऊ, केपी इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज, मजिदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मैरी वाना मेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज, भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज, महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज, महिला ग्राम इंटर कॉलेज, क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज, जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज शामिल हैं। साथ ही प्राथमिक विद्यालय एलनगंज, लूकरगंज, हरवारा और कर्नलगंज इंटर कॉलेज व एंग्लोबंगाली इंटर कॉलेज में भी स्मार्ट क्लास बनाए गए हैं।

सात स्कूलों में बनें हैं 15 स्पोर्ट्स कोर्ट

प्रयागराज। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बच्चों के खेलने के लिए बेहतर स्पोर्ट्स कोर्ट भी तैयार कराए गए हैं। इसमें बच्चों को शुरू से ही खेल को समझने और खेलने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इसमें टेनिस कोर्ट, बास्केबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, हैंडबाल कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट और क्रिकेट नेट प्रैक्टिस के लिए व्यवस्था की गई है। प्रोजेक्ट चयनित स्कूलों में जीआईसी, हिंदू महिला गर्ल्स इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज, केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मैरीवाना मेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज, भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज, प्रयाग महिला विद्या पीठ गर्ल्स इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज शामिल हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles