'दाती महाराज का पता बताने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम'

संक्षेप:

  • दाती महाराज पर लगे रेप के आरोपों का मामला
  • इलाहाबाद में कांग्रेस नेता ने जारी किया पोस्टर
  • पता बताने वाले को मिलेंगे एक लाख रुपए

इलाहाबाद: रेप के आरोप में घिरे दाती महाराज की मुश्किले कम होती नहीं दिखाई दे रही है। एक तरफ जहां पुलिस उनको गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी है वहीं इलाहाबाद में कांग्रेस नेता ने भी दाती महाराज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

इलाहाबाद में कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में सबसे ऊपर अंग्रेजी में वांटेड (Wanted!) लिखा है। उसके ठीक नीचे दाती महाराज को फोटो लगा है। इस पोस्टर में दाती महाराज के नाम और आरोपों का जिक्र है। 

यही नहीं इस पोस्टर में दाती महाराज का पता बताने वालों के लिए इनाम की घोषणा भी की गई है। लिखा है "पता बताने वाले को 1 लाख रुपए गद इनाम।"

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


आपको बता दें कि कांग्रेस नेता हसीब अहमद सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और आए दिन अलग-अलग मुद्दों पर विवादित पोस्टर जारी करते रहते हैं।

दूसरी तरफ अगर दाती महाराज की बात करें तो रेप के आरोपों से घिरे दाती महाराज के सरेंडर करने पर सस्पेंस बना हुआ है। वह 72 घंटे से अंडरग्राउंड हैं। उनके रविवार शाम पुलिस के संपर्क में आने की खबर से सरेंडर के कयास लगने लगे हैं। सोमवार को दाती महाराज को दिल्ली पुलिस के सामने पेश होना है। पुलिस उन्हें किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है। 

दाती महाराज की तरफ से सोमवार तक की मोहलत मांगी गई थी। क्राइम ब्रांच सूत्रों का कहना है कि अब तक दाती महाराज के दिल्ली और राजस्थान के ठिकानों पर जांच-पड़ताल के बाद कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी तय है। क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली और राजस्थान के आश्रम का मैप बनाकर तैयार किया है।

साथ ही आश्रम में कितने सेवादार हैं, कितने अंदर-बाहर आने-जाने के दरवाजे हैं। कब रेनोवेशन का काम हुआ। दो साल पहले क्या सीसीटीवी कैमरे थे। सीसीटीवी कैमरों की अभी लोकेशन क्या है। इन सभी चीजों की जांच की गई। रविवार तड़के पीड़िता को क्राइम ब्रांच टीम राजस्थान से वापस दिल्ली लेकर आ गई। पाली स्थित शनिधाम और आलावास के आश्रम में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आश्रम के 6 कमरों से कुछ संदिग्ध चीजें बरामद कीं। दाती महाराज शुक्रवार तक मीडिया के सामने दावा करते रहे कि आश्रम में 800 बालिकाएं हैं। जांच में वहां पर 100 के करीब बच्चियां मिलीं। आशंका है कि बाकी बालिकाओं को पूछताछ से पहले ही आश्रम से हटा दिया गया। सेवादारों ने पुलिस को बताया कि सभी अपने घर चली गई हैं। पुलिस गायब लड़कियों के बारे में पता लगाने में जुटी है।

पाली स्थित जिस आश्रम पर क्राइम ब्रांच अपने साथ पीड़िता को लेकर पहुंची थी उसने उस जगह की पहचान कर ली, जहां दो साल पहले उसके साथ रेप हुआ था। पुलिस ने जिन लोगों से पूछताछ की उनमें वे लड़कियां भी थीं, जो कुछ साल पहले पीड़िता के साथ ही इस आश्रम में रहती थीं। आश्रम मैनेजमेंट से सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग मांगी गई है। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles