भाजपा के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता का कोरोना संक्रमण से हुआ निधन

संक्षेप:

  • नही रहे भाजपा के पूर्व सांसद श्याम चरण गुप्ता
  • 2014 में थे प्रयागराज के सांसद
  • कोरना के कारण गई पूर्व सांसद की जान

प्रयागराज- प्रयागराज के पूर्व सांसद और बड़े व्यापारी श्यामाचरण गुप्ता का कोरोना संक्रमण होने के बाद देर रात निधन हो गया। श्यामाचरण गुप्ता प्रयागराज औऱ बांदा से बीजेपी के सांसद रह चुके थे। उन्हें कुछ समय पहले ही कोरोना हुए था। कोरोना होने के बाद ही उन्हें दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पर श्यामाचरण गुप्ता इस घातक बीमारी से ठीक नही हो सके और देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

श्याम ग्रुप के महाप्रबंधक मनोज अग्रवाल ने निधन की पुष्टि की है। उनका कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मिले पूर्व सांसद का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर प्रयागराज लाने के प्रयास में लगे स्वजन का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन इसका फैसला करेगा। जो निर्णय होगा उसके बाद आगे कदम उठाया जाएगा।

प्रयागराज के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता 31 मार्च कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद श्यामाचरण गुप्ता को प्रयागराज में स्वरूपरानी अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज हो रहा था। शुक्रवार शाम अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो वेंटिलेटर का सपोर्ट दिया गया पर कोई सुधार नहीं हुआ। देर रात को उनका निधन हो गया। पूर्व सांसद की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। पूर्व सांसद की पत्नी भी होम क्वारंटाइन हैं।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


2014 में श्यामचरण प्रयागराज से भाजपा के सांसद बने थे। उन्होंने 2004 में सपा की ओर से लड़ते हुए बांदा में चुवाव जीता था और वहां के सांसद बने थे। श्यामचरण के जाने से प्रदेश में भाजपा को एक बड़ी नुकसान देगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles