आज फिर हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

संक्षेप:

  • प्रयागराज में मंगलवार को हुई तेज बारिश
  • मौसम विभाग ने आज भी तेज बारिश की भविष्यवाणी की
  • वज्रपात गिरने की संभावना भी जताई

प्रयागराज- मौसम कामिजाज मंगलवार से फिर बदला है। मानसून एक्सप्रेस रफ्तार पकड़ने लगी है। बुधवार सुबह तक जिले में 27.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तापमान पांच डिग्री लुढ़कने से लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली। मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसमें प्रयागराज भी शामिल है। वहीं कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले चार दिन बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ अचानक तेज बारिश के आसार हैं।

अधिकतम तापमान बुधवार को करीब पांच डिग्री कम होकर 34.6 डिग्री से 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान ने भी दो डिग्री से अधिक का गोता लगाया। रात में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम रहा। आर्द्रता अधिकतम 96 और न्यूनतम 87 प्रतिशत रही।

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक निम्न वायु दाब के कारण मानसून तेजी से 
सक्रिय हो रहा है। मंगलवार को एक झटके में शुरू बारिश का क्रम रात भर बना रहा। बुधवार से रविवार तक तेज बारिश के आसार हैं। गरज चमक के साथ होेने वाली बारिश के दौरान बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। यदि धूप निकली भी तो कमजोर होगी। बीच-बीच में धूप-छांव की स्थिति हो सकती है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


मंगलवार रात हुई तेज बारिश और गंगा में कटान से एक बार फिर घाटों के किनारे दफन किए गए शवों के अंग दिखे तो नगर निगम की टीम ने शवों को बाहर निकाला। फाफामऊ घाट पर बुधवार को 18 शवों का वैदिक रीति से अंतिम संस्कार किया गया। नगर निगम फाफामऊ जोन कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने पूर्व के भांति वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शवों अंत्येष्टि संपन्न कराई।

 इससे पहले जोनल अधिकारी नीरज सिंह ही ऐसे शवों को मुखाग्नि देते रहे हैं। पिछले दिनों उनका स्थानांतरण प्रतापगढ़ किया जा चुका है। वहीं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि चार दिन से गंगा में कटान हो रही है, कितने शवों का अंतिम संस्कार किया गया, इस बारे में जानकारी नहीं हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles