पढ़िए फूलपुर लोकसभा सीट का इतिहास,गुरु-चेले में भी हो चुकी है जंग

संक्षेप:

  • फूलपुर लोकसभा उपचुनाव
  • जानिए फूलपुर लोकसभा सीट का इतिहास
  • 1996 में फूलपुर सीट पर चेले ने दी थी गुरु को मात

इलाहाबाद: 22 साल पहले फूलपुर लोकसभा सीट पर हुआ चुनाव कई मामले में यादगार रहा। इस चुनाव में गुरु और चेला आमने-सामने थे। चुनावी संग्राम में चेले ने गुरु को चित कर दिया था। 

1996 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के जंग बहादुर सिंह पटेल ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को हराया था। जब बहुजन समाज पार्टी प्रदेश में अपनी जमीन तैयार कर रही थी उस समय कांशीराम के साथ जंग बहादुर पटेल भी थे। कांशीराम और जंग बहादुर की पहचान गुरु-शिष्य के रूप में थी। उस चुनाव में चेले ने गुरु पर 16 हजार 21 वोट के अंतर से विजय प्राप्त की थी। 

इसी चुनाव में अपनादल के संस्थापक सोनेलाल पटेल ने भी फूलुपर से अपनी राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश की थी। तब अपना दल प्रमुख को मात्र 0.44 प्रतिशत मत मिले थे। चुनाव में फूलपुर के रहने वाले डॉन रोमेश शर्मा भी बतौर निर्दल प्रत्याशी मैदान में थे। रोमेश शर्मा पूरे चुनाव में प्रचार को लेकर सुर्खियों में रहे। रोमेश ने डॉक्टर सोनेलाल पटेल से अधिक 0.68 प्रतिशत मत प्राप्त किए थे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


1996 के लोकसभा चुनाव में फूलपुर सीट पर दिग्गजों की लड़ाई में दो पूर्व सांसदों को हारना पड़ा था। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद फूलपुर से लगातार तीन बार सांसद रहे रामपूजन पटेल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और हार गए। रामपूजन चौथे नंबर पर रहे। इसी चुनाव में भाजपा से लड़े पूर्व सांसद बीडी सिंह को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। पूर्व विधायक श्यामसूरत उपाध्याय भी इसी साल फूलपुर सीट से चुनाव लड़े थे। 

फूलपुर लोकसभा सीट से अब तक बने सांसद

1952   पंडित जवाहर लाल नेहरू  कांग्रेस 
1957   पंडित जवाहर लाल नेहरू व मसुरियादीन कांग्रेस 
1962   पंडित जवाहर लाल नेहरू कांग्रेस 
1964   विजय लक्ष्मी पंडित   कांग्रेस 
1967   विजय लक्ष्मी पंडित   कांग्रेस  
1969   जनेश्वर मिश्र   समायुक्त सोशलिस्ट पार्टी 
1971   विश्वनाथ प्रताप सिंह   कांग्रेस 
1977   कमला बहुगुणा   भारतीय लोकदल
1980   बीडी सिंह   जनता दल सेक्युलर 
1984   रामपूजन पटेल   कांग्रेस  
1989   रामपूजन पटेल   जनता दल 
1991   रामपूजन पटेल   जनता दल 
1996   जंग बहादुर सिंह पटेल  समाजवादी पार्टी    
1998   जंग बहादुर सिंह पटेल  समाजवादी पार्टी 
1999   धर्मराज पटेल   समाजवादी पार्टी 
2004   अतीक अहमद   समाजवादी पार्टी 
2009   कपिलमुनि करवरिया  बहुजन समाज पार्टी 
2014   केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles