हर साल यूपी में बढ़ रहे हैं इतने हजार किन्नर, इस धर्म के हैं सबसे ज्यादा

संक्षेप:

प्रयागराज में एक निजी सामाजिक संस्था की ओर से हुए सर्वेक्षण में किन्नरों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आयी है। इसमें सबसे खास है कि प्रदेश में हर साल लगभग 3 हजार किन्नरों की संख्या बढ़ रही है। यानी 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में किन्नरों की संख्या 137465 थी, जो प्राप्त सर्वेक्षण में इनकी संख्या लगभग 164615 हो गई है। यानी 10 वर्षों में 27150 की वृद्धि हुई है।

प्रयागराज में एक निजी सामाजिक संस्था की ओर से हुए सर्वेक्षण में किन्नरों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आयी है। इसमें सबसे खास है कि प्रदेश में हर साल लगभग 3 हजार किन्नरों की संख्या बढ़ रही है। यानी 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में किन्नरों की संख्या 137465 थी, जो प्राप्त सर्वेक्षण में इनकी संख्या लगभग 164615 हो गई है। यानी 10 वर्षों में 27150 की वृद्धि हुई है।

सर्वेक्षण के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा किन्नरों की संख्या आगरा मंडल में 14915 है। बनारस मण्डल में 12620, मुरादाबाद मंडल में 9790 है। साथ ही प्रयागराज मंडल में 8808 किन्नर हैं। यह आंकड़े प्रदेश के 20 जिलों में 293 किन्नरों से संपर्क करके प्राप्त किया गया। यह सर्वेक्षण रिपोर्ट अबुल कलाम जन सेवा संस्थान के सचिव नाजिम अंसारी और नई दिल्ली की संस्था इंडो ग्लोबल सोशल सोसायटी की ओर से किया गया। 

सर्वेक्षण के अनुसार यदि धार्मिक आधार पर देखें तो किन्नरों की संख्या 74 प्रतिशत हिन्दू धर्म में, 25 प्रतिशत मुस्लिम और एक प्रतिशत सिख धर्म में है। 27 प्रतिशत किन्नर कक्षा एक से 9 तक, 4 प्रतिशत 10 वीं तक, 3 प्रतिशत 12 वीं और 2 प्रतिशत स्नातक हैं।  सर्वेक्षण के अनुसार 3-10 साल की उम्र में 29 प्रतिशत किन्नर, 11-15 की उम्र में 40 प्रतिशत और 16-22 की उम्र में 30 प्रतिशत किन्नर घर छोड़ देते हैं। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


सर्वेक्षण के मुताबिक 57 प्रतिशत लोग किन्नरों को बुरे नामों से बुलाते हैं। 64 प्रतिशत पुलिस के लोग परेशान करते हैं।  नाजिम अंसारी, सचिव अबुल कलाम आजाद जनसेवा संस्थान कहते हैं कि किन्नरों की स्थिति-परिस्थिति को समाज और सरकार के संज्ञान में लाने के लिए एक दशक से निरंतर प्रयास चल रहा है। किन्नरों के जीवन में खुशहाली आए, इसके लिए किन्नर वेलफेयर बोर्ड बनाने के मांग की गई है। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles