प्रयागराज में पंचायत चुनाव की आरक्षण की अंतिम सूची जारी, पांच सीटों पर हुआ है बदलाव

संक्षेप:

  • प्रयागराज में जारी हुई आरक्षण की अंतिम सूची
  • पंचायत चुनाव चार चरणों में होंगे संपन्न
  • 15 से 29 अप्रैल के बीच होंगे चारों चरणों के मतदान

प्रयागराज- त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव के आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की अंतिम सूची जारी की। 20 मार्च से चली आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया में केवल पांच पंचायतों में ही बदलाव किया गया है जबकि अन्य सीटों पर पहले जैसी ही स्थिति है।

जिला पंचायत चुनाव के आरक्षण की अंतिम सूची 20 मार्च को जारी करने के बाद से ही उस पर आई आपत्तियों के निस्तारण का काम चल रहा था। जिसे गुरुवार की रात तक आपत्तियों के निस्तारण का काम पूरा कर लिया गया। शुक्रवार की सुबह ही जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने आपत्तियों का निस्तारण करते हुए आरक्षण की फाइनल सूची जारी कर दी है।

जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि "इस बार कुल 2346 आपत्तियां आईं थीं। इन आपत्तियों की जब जांच की गई तो केवल पांच ही सही पाई गई। इसके अलावा सारी आपत्तियां अतार्किक थी। आपत्ति करने वाले अपने मन मुताबिक आरक्षण चाह रहे थे, जबकि ऐसा नहीं हो सकता है। सरकार ने आरक्षण के लिए जो गाइडलाइन बना रखी है, उसी के अनुसार आरक्षण किया गया है। लोगों के मन मुताबिक आरक्षण न मिलने पर वह तरह के आरोप लगा रहे थे। "

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


उन्होंने आगे बताया कि जिले भर में ग्राम प्रधान की 1540 सीटें हैं। इसमें अधिकतर सीटों पर आपत्ति आई थी। कुछ सीटों पर तो कई आपत्तियां थी। इन सबके बीच पांच लोगों ने ऐसी आपत्तियों की थी जो सही लगी फिर उनकी बात को मानते हुए उन सीटों पर बदलाव कर दिया गया है। इसी के साथ यह अंतिम सूची है और अभी उसी के आधार पर चुनाव होगा। आरक्षण की अंतिम सूची जारी होने के साथ ही दावेदार सामने आने लगे हैं। जिनको चुनाव लड़ना है वह अपने कागजात कंप्लीट करवा लिए हैं। कुछ लोगों ने तो पोस्टर बैनर भी बनवा कर गांव में प्रचार शुरू कर दिया है। पंचायत चुनाव में सबसे अधिक विवाद होते हैं इसलिए गांव में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles