इलाहाबाद : मुंबई के चार्टड प्लेन क्रैश हादसे में मौत के आगोश में समाई पायलट मारिया जुबैर

संक्षेप:

  • मारिया के घरवाले पहुंचे मुंबई
  • मुंबई के चार्टड प्लेन क्रैश हादसे में हुई थी मारिया की मौत
  • अब घर में रिश्तेदारों की भीड़ है

इलाहाबादः मुंबई के चार्टड प्लेन क्रैश हादसे में हुई पायलट मारिया जुबैरी के घरवाले गुरुवार की देर रात इलाहाबाद से मुंबई पहुंच गए। मौत की खबर मिलने के बाद मां फरीदा और पिता डा. इकबाल जुबैरी कार से लखनऊ पहुंचे और वहां से प्लेन से मुंबई चले गए। अब घर में रिश्तेदारों की भीड़ है।

मारिया इलाहाबाद के रानीमंडी इलाके की रहने वाली थीं। गुरुवार दोपहर मुंबई से आई एक फोन कॉल के बाद मारिया के घर चीखें गूंजने लगीं। बूढ़ी मां फरीदा जुबैरी और पिता डा. इकबाल जुबैरी बेटी की मौत की खबर पर बिलख पड़े। खबर फैली तो रानीमंडी में मातम छा गया। रिश्तेदार और पड़ोसियों का मजमा लग गया। देर रात परिवार के लोग लखनऊ के लिए रवाना हो गए। रात में वह प्लेन से मुंबई जाएंगे।

चालीस साल की मारिया जुबैर डा. इकबाल जुबैरी की बड़ी बेटी हैं। छोटी बहन बाकुल शारजाह दुबई में प्रोफेसर हैं तो भाई राहिल दुबई के सिटी बैंक में जॉब करता है। मारिया की शादी रायबरेली के आमिर रिजवी से हुई है। आमिर फिल्म प्रोडक्शन के कारोबार में हैं। मारिया की बेटी जैनब ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। मारिया की मां फरीदा ने बताया कि बुधवार को मारिया ने फोन पर बात की थी। वह यही जिद कर रही थी कि आप और पापा कब आओगे। हम लोग रविवार का मुंबई जाने का प्रोग्राम बना रहे थे।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


बूढ़े माता-पिता को यही मलाल है कि इस बार ईद भी मारिया के साथ नहीं मना सके। रमजान में मारिया रानीमंडी आई थी। तब मां के लिए खूब शार्पिग की थी। पिता इकबाल जुबैरी पेशे से डाक्टर हैं। गंगापार के मऊ आइमा इलाके में वह 45 साल से क्लीनिक चला रहे हैं। इकबाल का कहना है कि अल्लाह का दिया सबकुछ है, ऐसे में क्लीनिक वेलफेयर के लिए ही चलाता हूं।

इलाज के पैसे नहीं लेता। मां फरीदा ने बताया कि दोपहर ढाई बजे के करीब जैनब का फोन आया। वह फोन पर चीख रही थी। हम घबरा गए। फिर किसी और फोन लेकर हादसे की सूचना दी। इसके बाद तो मां बेहोश ही हो गई। रानीमंडी में चीखें गूंजी तो भीड़ जमा हो गई। रक्षा विशेषज्ञ कमर आगा परिवार के हैं। उनकी पत्‍‌नी किरन आगा ने पहुंच फरीदा को तसल्ली दी। रानीमंडी के पार्षद परवेज अख्तर, मुतवल्ली असगर अब्बास आदि पहुंच गए और परिवार को संभाला।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles