नगर निकाय चुनाव रिजल्ट: इलाहाबाद से बीजेपी प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता आगे

संक्षेप:

  • निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू
  • बीजेपी प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता आगे
  • 11 बजे तक साफ हो जाएगी तस्वीर

 

इलाहाबाद: यूपी के 75 जिलों के नगर निकाय चुनाव के लिए आज मतगणना शुरू हो गई है। शुरूआती गिनती में इलाहाबाद से बीजेपी की मेयर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता आगे चल रहीं हैं। मेयर चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती पूरी हो गई है। कुल 142 वोट पड़े थे जिसमें से 42 वोटों को अवैध घोषित कर दिया गया है।

बीजेपी की अभिलाषा गुप्ता को सबसे ज्यादा 39, सपा के विनोद दुबे को 27, कांग्रेस के विजय मिश्र को 18 और बीएसपी के रमेश केसरवानी को 13 वोट मिले।

जिले के मुंडेरा मंडी में भी कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का काम हो रहा है। 80 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के साथ-साथ मेयर पद के भी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होना है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


नगर निगम चुनाव की तस्वीर दिन में 11 बजे तक साफ हो जाएगी। पार्षदी का पहला परिणाम सुबह 10 बजे तक आ जाने की उम्मीद है। नौ नगर पंचायतों की मतगणना भी छह तहसीलों में हो रही है। मुंडेरा मंडी परिसर तथा आसपास का क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

नगर निगम की मतगणना सात पांडालों में 80 टेबल पर हो रही है। पहले छह पांडाल में 12-12 टेबल लगे हैं। आखिरी पांडाल में शेष आठ टेबल हैं। साथ में मेयर के चुनाव अधिकारी तथा प्रत्याशी या अभिकर्ता भी हैं। पहले दो से तीन घंटे में पार्षदी के 40 वार्ड के परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। इन्हीं के साथ मेयर प्रत्याशी के मतों की भी गिनती हो रही। सिरसा और कोरांव का परिणाम जल्द आने की उम्मीद है।

नगर निगम तथा पंचायतों के विजयी प्रत्याशी या उनके समर्थक जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन की ओर से इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं। इसके विपरीत मुंडेरा मंडी के बाहर राजनीतिक दलों तथा पार्षद प्रत्याशियों के कार्यालय खुल गए हैं।

  • महापौर पद के लिए हैं 24 प्रत्याशी (एक का हो चुका है निधन)
  • 80 वार्ड में पार्षदी के लिए हैं 880 उम्मीदवार
  • नौ पंचायतों में अध्यक्ष के 91, सदस्य के लिए हैं 674 प्रत्याशी
  • नगर पंचायतों में पड़े हैं कुल 89852 मत

ये हैं मेयर पद के प्रत्याशी

1.अभिलाष गुप्ता (भाजपा)
2.मंजेश कुमार (एनसीपी)
3.रमेश चंद्र केसरवानी (बसपा)
4.विजय मिश्रा (कांग्रेस)
5.विनोद चंद्र दुबे (सपा)
6.सलिल श्रीवास्तव (आप)
7.रईस अहमद खान (परिवर्तन समाज पार्टी)
8.अतुल कुमार चौरसिया
9.अभिनव श्रीवास्तव
10.अशोक कुमार जायसवाल
11.आशा केसरवानी
12.उमेश कुमार गुप्ता
13.ऊषा जोशी
14.कुंवरजी
15.नंदू
16.प्रदीप कुमार
17.फूलचंद्र दुबे
18.मनीष जायसवाल
19.राजीव कुमार
20.राजेश कुमार उपाध्याय
21.शौर्य दीप
22.सरवर हुसैन (निधन हो चुका है)
23.सुधांशु बल्लभ शुक्ला
24.हामिद अली

आपको बता दें कि इलाहाबाद में दूसरे चरण में 26 नवंबर को वोट डाले गए थे। हालांकि वोटिंग प्रतिशत की बात की जाये तो पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार कम हुई थी। 

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles