प्रियंका गांधी ने किया कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो, कांग्रेस को जिताने की की अपील

संक्षेप:

  • चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी ने किया रोड़ शो।
  • कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के लिए मांगा समर्थन।
  • जनता से की भारी मतों से जिताने की अपील।

प्रयागराज- विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रयागराज सहित कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में होने वाले मतदान के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी ने स्वराज भवन के पास रोड शो किया।

इस रोड शो की तैयारी कांग्रेस की ओर से कई दिनों से की जा रही थी। पहले यह कार्यक्रम गुरुवार को प्रस्तावित था, लेकिन प्रियंका गांधी के न पहुंच पाने के कारण शुक्रवार को सुबह रोड शो किया गया।

शहर में रही काफी गहमा गहमी

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को रोड शो के जरिए शहर उत्तरी में कांग्रस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के लिए वोट मांगा। प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेसी काफी उत्साहित दिखे।

शुक्रवार की सुबह करीब 9.30 बजे प्रियंका बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचीं। वहां से सड़क मार्ग से वह दिन के 10 बजे स्वराज भवन आईं। यहां से इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लक्ष्मी टाकीज चौराहा से नेतराम चौराहा, पीडब्ल्यूडी चौराहे तक लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles