बसरा गांव पहुंचीं प्रियंका,सुना मछुआरों का दर्द

संक्षेप:

  • प्रियंका गांधी वाड्रा आज फिर प्रयागराज पहुंच रही हैं
  • मोहब्बत गंज के ठाकुरी का पुरवा में टीम द्वारा छापामारी की गई
  • समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी और विभिन्न पार्टी के नेताओं का गांव में आना जाना शुरू है

प्रयागराज। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आजकल राजनीति को लेकर बहुत सक्रिय हो गई हैं. प्रियंका आज फिर प्रयागराज पहुंच रही हैं। इस दौरान वह फूलपुर में मछुआरों के गांव बसवारा जाएंगी और उनसे संवाद करेंगी। प्रियंका के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रियंका गांधी की सुरक्षा अधिकारी ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर सूचना दी और व्यवस्था की रणनीति बनाई।

प्रियंका गांधी से मुलाकात के लिए मछुआरा बिरादरी के 70 लोगों की सूची सुरक्षा अधिकारी और पुलिस प्रशासन को सौंपी गई है। आपको बता दें, चार फरवरी 2021 को एडीएम प्रशासन विजय शंकर द्विवेदी की अगुवाई में कई थानों की पुलिस, जल पुलिस और भारी संख्या में पीएसी बल के साथ मोहब्बत गंज के ठाकुरी का पुरवा में टीम द्वारा छापामारी की गई। अवैध खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। अचानक इकट्ठा हो गए लोगों ने टीम पर हमला कर दिया।

कई पुलिसवालों को चोटे आईं। पुलिस द्वारा भी लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई लोग चोटिल हुए कई बोए भी तोड़ी गई। इसके बाद इसी तरह घूरपुर के बसवार गांव में भी अवैध खनन रोकने गई टीम द्वारा खनन कार्य कर रहे लोगों के साथ मारपीट और ड्रा तोड़े जाने की घटनाएं हुईं। बाद में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे तो पुलिस टीम बैकफुट पर आ गई और वापस लौट आई।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


अगले दिन निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद अपने दल बल और कुछ भाजपा नेताओं के साथ गांव पहुंचे तो आक्रोशित लोगों ने उनका विरोध किया और बैरंग वापस भेज दिया। बाद में निषाद पार्टी के लोगों ने मामा भांजे पैचब पर चक्का जाम किया कर दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियो को दंडित करने की मांग की।उसी दिन अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की अगुवाई में बसवारा गांव में जनसभा हुई और जुलूस निकाला गया।

इसी तरह वहां कांग्रेस पार्टी के अलावा समाजवादी पार्टी और विभिन्न पार्टी के नेताओं का गांव में आना जाना शुरू है.

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles