300 ट्रेनों का बदला समय, 15 अगस्त से हो जाएगा लागू

संक्षेप:

  •  रेलवे का नया टाइम टेबल जारी
  • 15 अगस्त से बदल जाएगा उत्तर रेलवे की 300 ट्रेनों का समय
  • कई यात्रियों को SMS भेजकर इसकी जानकारी दे रहा IRCTC

इलाहाबाद: रेलवे का नया टाइम टेबल 14 अगस्त की रात 12 बजे मतलब 15 अगस्त से लागू हो जाएगा। आप जब IRCTC पर टिकट की बुकिंग करेंगे तो ये टाइम टेबल दिखेगा। रेलवे ने अब इसकी जानकारी देना शुरू कर दिया है।

IRCTC कई यात्रियों को SMS भेजकर इसकी जानकारी दे रहा है। रेलवे की नई समय सारणी में उत्तर रेलवे की 300 ट्रेनों का समय बदलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुताबिक 28 गाड़ियों की स्पीड बढ़ने से यात्रियों का समय 1 घंटा 35 मिनट तक बचेगा। रेलवे ने इन गाड़ियों की स्पीड बढ़ा दी है।

IRCTC ने यात्रियों को इस बारे में अलर्ट भेजना शुरू कर दिया है। लोगों को इस अलर्ट में कहा जा रहा है कि 15 अगस्त से टाइम टेबल बदल रहा है इसलिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का समय जरूर जांच लें। रेलवे टाइम टेबल `Trains at a Glance` में प्रकाशित करेगा। इसकी जानकारी IRCTC की वेबसाइट और रेलवे की पर भी डाली जाएगी।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


15 अगस्त से उत्तर मध्य रेलवे की अधिकतर गाड़ियों का समय लेट होने जा रहा है। इनमें दुरंतो, हमसफर, प्रयागराज, संगम और जयपुर-इलाहाबाद जैसी गाड़ियां हैं। इलाहाबाद स्टेशन पर पटना राजधानी, कोलकाता राजधानी जैसी ट्रेन 3 के बजाय 2 मिनट तक ही रूकेंगी। इसी तरह कानपुर से आने-जाने वाली 11 ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 40 से ज्यादा ट्रेनों का स्टॉपेज 5 से 15 मिनट तक घटा दिया गया है।

उत्तर रेलवे की नई समय सारिणी के मुताबिक 300 से ज्यादा ट्रेनों के आने और जाने का समय बदला गया है। उत्तर रेलवे ने एक बयान में यह जानकारी दी।  बयान के मुताबिक 57 ट्रेनों के प्रस्थान का समय मौजूदा समय से पहले जबकि 58 ट्रेनों का समय मौजूदा समय से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा 102 ट्रेनों के आगमन का समय मौजूदा समय से पहले और 84 ट्रेनों का आगे बढ़ाया जाएगा।

कोलकाता से चलने वाले 67 ट्रेनों के समय में बदलाव किया जा रहा है। पूर्वी रेलवे ने 67 ट्रेन के समय में कटौती की है। हावड़ा से चलने वाली 12301 राजधानी एक्सप्रेस, 12321 मुंबई, मेल, 12307 जोधपुर एक्सप्रेस का समय 15 अगस्त से बदल जाएगा। इसके अलावा 22511 कामाख्या एक्सप्रेस, 12303 पूर्वा एक्सप्रेस, 15721 न्यू जलपाइगुड़ी जैसी ट्रेनों का भी समय बदलेगा। रेलवे ने हावड़ा से चलने वाली ट्रेनों के समय में 5 मिनट की कटौती की है।

इस लिंक पर क्लिक कर लें सकते हैं पूरी जानकारी...

 http://www.indianrailways.gov.in/railwayboard/view_section.jsp?id=0,1,304,366,537

पश्चिम रेलवे भी 15 अगस्त से कई ट्रेनों का समय बदलने वाला है। इसके अलावा रेलवे का ये जोन 7 नई हमसफर और महामना ट्रेन चलाने जा रहा है। 13 जोड़ी ट्रेनों को आगे बढ़ाया गया है। 2 ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी को भी बढ़ाया गया है।

अगर आप 14 अगस्त की रात 12 बजे के बाद यात्रा कर रहे हैं तो रेलवे की SMS सेवा 139, वेबसाइट www.indianrail.gov.in और www.trainenquiry.com पर जाकर एक बार अपनी गाड़ी का समय चेक कर लें।

15 अगस्त से ट्रेन ड्रायवरों को ट्रेन को उनकी अधिकतम स्पीड से चलाने का भी निर्देश दिया गया। लोको पायलट फाइन के डर से ट्रेन को ज्यादा स्पीड में नहीं चलाते हैं। इससे ट्रेन लेट हो जाती हैं। मेल एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है जबकि उनको 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटा से चलाया जाता है। अब इनको स्पीड के मुताबिक ही चलाया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे
गाड़ी संख्या              नाम                                                     समय की बचत

17623  नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस                              1 घंटा 35 मिनट
74837  जोधपुर पालनपुर रेलसेवा                                1 घंटा 25 मिनट
14719  बीकानेर-बिलासपुर अंत्योदय एक्सप्रेस               1 घंटा 20 मिनट
14720 बिलासपुर-बिकानेर अत्योंदय एक्सप्रेस                 50 मिनट
19055 वलसाड-जोधपुर एक्सप्रेस                                 20 मिनट
19044 भगत की कोठी-ब्रांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस               30 मिनट
22481 जोधपुर दिल्ली सराय रोहिला एक्सप्रेस                15 मिनट

उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद)
गाड़ी संख्या             नाम                      समय में अंतर 

12276        दुरंतो                      30 मिनट लेट 
12418        प्रयागराज                25 मिनट लेट
14164        संगम                      25 मिनट लेट
22438        हमसफर                10 मिनट लेट
14116    हरिद्वार-इलाहाबाद       40 मिनट लेट

पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर में कई ट्रेन के समय में बदलाव किया है। इसमें जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस अब 50 मिनट पहले अपने स्थान पर पहुंच जाएगी। भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस भी 15 मिनट पहले पहुंचेगी। इसके अलावा दमोह और सागर जैसे स्टेशन पर अब कुछ ट्रेन 2 की जगह 5 मिनट तक रूकेंगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles