इलाहाबाद पहुंचा `रामराज्य रथ`, कटरा में उतारी गई आरती
- इलाहाबाद पहुंचा `रामराज्य रथ`
- कटरा में उतारी गई भव्य आरती
- भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दिलाए गए 5 संकल्प
इलाहाबाद: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण और देश में राम राज्य की पुर्नस्थापना के संकल्प को लेकर निकाली गई राम राज्य रथ यात्रा गुरुवार देर शाम संगम नगरी इलाहाबाद पहुंची। रथ यात्रा के तीर्थराज प्रयाग पहुंचने पर रथ यात्रा को रोककर भव्य स्वागत किया गया। राम राज्य रथ यात्रा के कटरा स्थित मनमोहन पार्क पहुंचने पर विहिप की ओर से एक सभा आयोजित की गई और रथ यात्रा की आरती भी उतारी गई। इस मौके पर मौजूद लोगों को अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण सहित पांच संकल्प दिलाये गये। पेश है एक रिपोर्ट---
राम जन्म भूमि अयोध्या से 13 फरवरी को शुरु हुई राम राज्य रथ यात्रा तीसरे दिन तीर्थ राज प्रयाग पहुंची। यह रथ यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए 25 मार्च को राम नवमी के मौके पर रामेश्वरम में पूरी होगी। यात्रा के आयोजक शक्ति शांतानंद महर्षि के मुताबिक अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर 27 वर्षों से यह यात्रा चल रही है। उनके मुताबिक इस बार यह यात्रा अयोध्या से शुरु होकर रामेश्वरम् तक निकाली जा रही है। उन्होंने कहा है कि यात्रा का उद्देश्य देश में राम राज्य की पुर्नस्थापना करना है। लेकिन राम राज्य की स्थापना तभी हो सकती है।
जबकि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। इसके साथ ही उन्होंने भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने, रामायण के पाठ्यक्रम में शामिल करने और रविवार की जगह गुरुवार को अवकाश घोषित करने की भी केन्द्र सरकार से मांग की है। वहीं अयोध्या में राम जन्म भूमि के विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने के सवाल पर उनका कहना है कि राम मंदिर मामले की सुनवाई मार्च के महीने में जब सुप्रीम कोर्ट में शुरु होगी तो विहिप की ओर से मंदिर के पक्ष में सारे प्रमाण दिया जायेगा। उन्होंने विश्वास ब्यक्त किया है कि सुप्रीम कोर्ट का भी फैसला राम मंदिर के ही पक्ष में आयेगा और अयोध्या में जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण भी शुरु होगा।
ये भी पढ़े : श्रीकेदारनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि व समय हुई तय, 6 मई को सुबह ठीक इतने बजे खुलेंगे कपाट
वहीं राम राज्य रथ यात्रा का जगह-जगह विहिप कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जा रहा है। विहिप के प्रान्त संगठन मंत्री मुकेश जी के मुताबिक रथा यात्रा को ब्यापक जन समर्थन भी मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि यह यात्रा प्रयाग से कौशाम्बी रवाना हो रही है और शुक्रवार को कौशाम्बी से चित्रकूट के लिए रवाना होगी। जबकि चित्रकूट से यह यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर आगे का सफर तय करेगी। उन्होंने कहा है कि विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने इस यात्रा को अयोध्या में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।