‘आंख मारने की अदा से फेमस हुई प्रिया प्रकाश’ पर भोजपुरी में बना ये जबरदस्त गाना
- Shailendra
- Friday | 8th June, 2018
- entertainment
- प्रिया प्रकाश पर भोजपुरी में बन रहे हैं गाने
- ‘आंख मारने की अदा से फेमस हुई प्रिया प्रकाश’
- रातोंरात पॉपुलर हुईं थी प्रिया प्रकाश वारियर
वेलेंटाइन डे पर अपनी आंख मारने की अदा से रातोंरात पॉपुलर हुईं प्रिया प्रकाश वारियर के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। तो वहीं प्रिया प्रकाश एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह हैं इस बार इनका आंख मारना नहीं हैं। बल्कि इन पर भोजपुरी में बना ये गाना है। जो इन दिनों खूब सुना जा रहा हैं।
दरअसल बात कुछ दिन पहले की हैं दक्षिण भारत की हीरोइन प्रिया प्रकाश एकाएक सुर्खियों में आ गई थी। इंटरनेट पर बस प्रिया प्रकाश के आंख मारने वाली वीडियो की धूम थी। हर कोई उनकी इस आंख मारने वाली वीडियो को शेयर किये जा रहा था। देश में हर तरफ बस प्रिया प्रकाश की चर्चा होने लगी थी।
खैर, ये तो बीती बात हो गई लेकिन भोजपुरी संगीत एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर समाज की हर गतिविधियों पर गाना लगभग बनाया और गाया जाता हैं। लेकिन इस बार भोजपुरी इंट्रस्टी ने प्रिया प्रकाश के ऊपर गाना बनाकर धूम मचा दी है। गाने के बोल कुछ इस तरह से है ‘पागल बानी प्रिया के प्यार में’ये गाना इस समय जबरदस्त हिट हुआ है।
ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च
इस गाने को भोजपुरी गायक डब्लू नजारिया ने जो अभी कुछ दिनों से भोजपुरी गाने गा रहे है। लेकिन उनको प्रिया प्रकाश के ऊपर गाए गाने पर हिट मिला है। जिससे अब वह भोजपुरी दर्शकों के बीच फेमस होने लगे है। आप लोगों को बता दें कि दक्षिण भारत की हीरोइन प्रिया प्रकाश के उपर अब लगातार कई भोजपुरी गीत बन रहे और रिलीज हो रहे हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।