प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव ने बोला सीएम योगी पर हमला, कहा- अगला बजट पेश नहीं कर पाएंगे

संक्षेप:

अखिलेश यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह और पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा के आवास पर भी गए। ऋचा सिंह की माताजी का कुछ समय पहले निधन हो गया था।

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में कहा कि योगी सरकार का यह अंतिम बजट साबित होगा। उन्होंने कहा कि चाह कर भी वह अगला बजट अब नहीं पेश कर पाएंगे।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति से देश को भारी नुकसान हो रहा है। जनता को इसके लिए आगे आना चाहिए। घूरपुर के बसवार में निषादों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर पूरे प्रदेश में सियासत तेज हो गई है।

कांग्रेस की प्रियंका गांधी के बाद सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर सरकार पर हमले बोले। उन्होंने प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर निषादों, मल्लाहों को नई नाव दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सपा के कार्यकर्ताओं ने ही निषादों को उठाया था। पुलिस ने सिर्फ नांव नहीं तोड़ी है, उनके जीविका के साधन पर चोट किया है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


उन्होंने कहा कि आज जो लोग सरकार का हिस्सा हैं विधानसभा चुनाव के पहले सपा का हिस्सा होंगे। भाजपा के कई बड़े नेता समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। शीघ्र ही उन्हें सपा की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी।

सपा नेता सलीम शेरवानी के आवास पर एक घंटा से भी अधिक समय तक रुके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कई चर्चाओं को जन्म दे गए। दूसरे दलों के कई वरिष्ठ नेताओं तथा अन्य प्रमुख लोगों ने बंद करने में उनसे मुलाकात की।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि चौंकाने वाले कई प्रमुख लोगों के पार्टी में शामिल होने की जल्द ही घोषणा हो सकती है। चुनाव नजदीक आने के साथ सत्ताधारी दल के कई नेताओं के सपा में शामिल होने के अखिलेश यादव के संकेत को भी इस बैठक से जोड़कर देखा जा रहा है।

अखिलेश यादव ने सलीम शेरवानी के आवास पर एक-एक करके कई लोगों से मुलाकात की। इनमें नेताओं के अलावा प्रोफेसर्स, अधिवक्ता समेत कई अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी में आस्था दिखाई है।

हालांकि, उनकी भी कुछ शर्तें होने की बात कही जा रही है। बैठक के दौरान मौजूद रहे साद केशरवानी ने संपर्क करने वालों के बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया लेकिन इतना जरूर कहा कि  जल्द ही बड़ी घोषणा हो सकती है। अखिलेश यादव ने चुनिंदा नेताओं तथा अन्य लोगों के साथ बैठक में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

अखिलेश यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह और पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा के आवास पर भी गए। ऋचा सिंह की माताजी का कुछ समय पहले निधन हो गया था। अखिलेश ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने अदील हमजा को किसान आंदोलन के समर्थन तथा अन्य मुद्दों पर संघर्षों के लिए बधाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा युवा मौजूद रहे। सपा नेता ने उनसे विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने केलिए पूरी शक्ति से जुट जाने की अपील की।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles