जानिए कैसे श्रीदेवी ने जिस शख्स को बनाया था भाई, उसी से कर ली थी शादी

संक्षेप:

  • श्रीदेवी का निधन
  • शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं श्रीदेवी
  • ऐसे हुई थी बोनी कपूर से शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं जहां हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। हम आपको बता रहे हैं उनकी शादी से जुड़ी कुछ खास बातें...

कहा जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसलिए बोनी कपूर ने जल्दबाजी में उनसे साल 1996 में शादी कर ली थी। अब बोनी और श्रीदेवी का नाम बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी में आता है। लेकिन शायद ही लोग जानते हों कि इन दोनों के एक होने की राह में कितने रोड़े आए। इन दोनों की लाइफ का हर किस्सा काफी दिलचस्प और मजेदार है।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


आपको बताते हैं कि बोनी कपूर ने ही पहले श्रीदेवी को प्रपोज किया था क्योंकि वो श्रीदेवी के प्यार में पागल थे जबकि श्रीदेवी उन्हें भाव ही नहीं देती थीं। लेकिन बोनी ने हिम्मत नहीं हारी। श्रीदेवी के करीब रहने के लिए उन्होंने एक हैरतंगेज कदम उठाया था। 

ये बात तब कि है जब बोनी कपूर अपने छोटे भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म `मिस्टर इंडिया` बना रहे थे। उन्होंने फैसला किया कि वो इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करेंगे। लेकिन उन्हें उन तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं मिल रहा था। इसके लिए बोनी ने श्रीदेवी की मां को कॉन्टैक्ट किया। लेकिन श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी।

बोनी कपूर श्रीदेवी के प्यार में इस कदर पागल थे कि श्रीदेवी की मां ने उनसे जितनी फीस मांगी थी वो उससे भी ज्यादा फीस देने के लिए तैयार हो गए। ये सब उन्होंने इसलिए किया जिससे वो श्रीदेवी के साथ समय बिता सकें। लेकिन बोनी की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई थी।

ये उस समय की बात है जब बोनी की शादी नहीं हुई थी। फिर हालात कुछ ऐसे बने कि बोनी ने मोना कपूर से शादी कर ली। वहीं श्रीदेवी अपने काम में बिजी हो गईं। शादी के बाद भी बोनी मन ही मन श्रीदेवी को चाहते रहे। शादी के बाद भी वो श्रीदेवी के करीब आने का बहाना ढूंढते रहते थे।

एक समय ऐसा आया जब श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और उनका लंबा इलाज चला। उस मुश्किल दौर में बोनी ने श्रीदेवी का खूब साथ दिया। हर तरह से उनका सहयोग किया। यहां तक कि उनकी मां का जितना भी कर्ज था वो भी बोनी कपूर ने चुकाया। इससे श्रीदेवी बेहद प्रभावित हुईं।

इसी दौरान श्रीदेवी और मिथुन के भी अफेयर के किस्से थे। मिथुन को शक था कि श्रीदेवी उन्हें धोखा दे रही हैं। मिथुन को भरोसा दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी को राखी बांध दी थी। लेकिन मिथुन पहले से शादीशुदा थे और वो अपनी पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसलिए श्रीदेवी ने बोनी का हाथ थाम लिया।

आपको बता दें कि बोनी के बेटे अर्जुन अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी से बिल्कुल बात नहीं करते हैं। अर्जुन को लगता है कि उनकी मां और पापा श्रीदेवी की वजह से अलग हुए हैं। अर्जुन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका जाह्नवी और खुशी से कोई लेना-देना नहीं है। ना ही वो उनसे कभी बात करते हैं। वहीं अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और अर्जुन में काफी बनती है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।