कुम्भ में इन महान कलाकारों की होगी शानदार पेशकश

संक्षेप:

  • कुंभ में महान कलाकारों की भी होगी प्रस्तुति
  • 12 से 15 फरवरी तक मेले में नृत्योत्सव होगा
  • पद्मभूषण विदुषी उमा शर्मा और अन्य कलाकार करेंगे गायन प्रस्तुतीकरण


प्रयागराज में आस्था के महापर्व कुंभ का आगाज हो गया है। ऐसे में कुंभ में महान कलाकारों की भी होगी प्रस्तुति। कुंभ की आध्यात्मिक सरिता में शास्त्रीय नृत्य, संगीत की वैतरिणी बहेगी। 50 दिवसीय आयोजन में पद्मविभूषण, पद्मभूषण, पद्मश्री सम्मानित कला विभूतियां मंच पर प्रस्तुत होंगी। 15 जनवरी से 4 मार्च 2019 तक प्रयागराज में होने वाले कुंभ में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, स्पिक मैके व संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से सांस्कृतिक मंच सजाया गया है। समारोह में भारतीय शास्त्रीय संगीत व नृत्य की विविधिता का दर्शन होगा। 17 जनवरी से 23 फरवरी तक विभिन्न आयोजन स्पिक मैके की ओर से होंगे। जिन्होंने प्रत्येक राज्यों से 50 छात्रों को आमंत्रित किया है। 17 जनवरी को शुभारंभ पर पद्मश्री भारती शिवाजी मोहिनी अट्टम की प्रस्तुति होगी। डॉ. एन राजम द्वारा वायलिन की प्रस्तुति होगी। कथक सम्राट बिरजू महाराज भी फरवरी में संगम के साक्षी होंगे।


कुंभ के दौरान सांस्कृतिक मंच पर पद्मश्री भारती शिवाजी, मोहिनीअट्टम, पद्मभूषण डॉ. एन. राजम वायलिन, पद्मश्री गुंडेचा ब्रदर्स ध्रुपद, पद्मश्री उस्ताद शहीद परवेज सितार, पद्मभूषण पं. विश्वमोहन भट्ट मोहन वीणा, पद्मभूषण डॉ. एल. सुब्रमण्यम कर्नाटक वायलिनद्ध, कैवल्य कुमार गौरव भारतीय गायन, पं. विनायक तोरवी गायन, पं. नित्यानंद हल्दीपुर बांसुरी, पद्मविभूषण पं. शिव कुमार शर्मा संतूर, पद्मश्री उस्ताद वसीफुद्दीन डागर ध्रुपद, हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन ओमकार दादरकर, पद्मश्री पं. संतूर भजन सोपोरी, पं. रोनू मजूमदार बांसुरी, पद्मभूषण विकास विनायक राम घाटम, पं. ऋत्विक सान्याल ध्रुपद, विदुषी रामा विद्यानाथन भरतनाट्यम, पं. तरुण भट्टाचार्य संतूर, पद्मभूषण विदुषी उमा शर्मा आदि अन्य कलाकार गायन प्रस्तुत करेंगे।

वहीं आपको बता दें 12 से 15 फरवरी तक मेले में नृत्योत्सव भी होगा। इसमें पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज कथक, सांसद ओडिसी नृत्य, विदुषी सुजाता महापात्रा ओडिसी, प्रियदर्शनी गोविंद भरतनाट्यम, विदुषी पद्मश्री गीता चंद्रन भरतनाट्यम, वैजयंती काशी आदि मंच पर प्रस्तुतीकरण करेंगे।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


 

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles