यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस में 78 दावेदार आए सामने

संक्षेप:

  • कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है।
  • पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है।
  • जिले से कुल 78 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है।

प्रयागराज- आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। जिले से कुल 78 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है।

कुछ लोगों ने आवेदन पत्र जिले की कार्यकारिणी को सौंपे हैं तो कुछ ने राज्य कार्यकारिणी के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की है। सबसे अधिक आवेदन फूलपुर और कोरांव विधानसभा सीट के लिए किए गए हैं। इन दोनों सीटों ने 10-10 लोगों ने दावेदारी की है। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जल्द से जल्द प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी करना चाहती है।

शहर उत्तरी से पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह का नाम तीन हफ्ते पहले ही घोषित हो चुका है। पार्टी ने बाकी सीटों के लिए 25 सितंबर से दावेदारों से आवेदन मांगे थे। रविवार को दावेदारी का अंतिम दिन था।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक कुल 78 दावेदारों ने चुनावी मैदान में उतरने की इच्छा जताई है। ये सभी लोग पार्टी के कैडर से जुड़े हैं। गंगापार
अध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि गंगापार की पांच विधानसभा सीटों के लिए 35 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें सबसे अधिक आवेदन फूलपुर विधानसभा सीट के लिए आए हैं। यहां कुल 10 लोगों ने दावेदारी की है।

इसके अलावा उनके पास सोरांव से सात, प्रतापपुर से तीन, हंडिया से चार, फाफामऊ से पांच दावेदारों के आवेदन आए हैं। छह लोगों ने प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है। यमुनापार के अध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि यमुनापार की चार विधानसभा सीटों के लिए 31 दावेदार सामने आए हैं। इसमें कोरांव से 10, बारा से पांच, करछना से सात और मेजा से छह लोगों ने दावेदारी की है। 

शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हसीब अहमद के मुताबिक शहर उत्तरी से दो, शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से पांच और दक्षिणी से भी पांच लोगों ने आवेदन किया है। शहर उत्तरी से अनुग्रह के नाम की घोषणा हो चुकी है। अनुग्रह भी उम्मीदवारी के लिए आवेदन कर चुके हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles