यूपीएससी ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, जानिए कब होगा कौन सा एग्जाम

संक्षेप:

  • यूपीएससी ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर
  • अगले वर्ष होगी कुल 15 भर्ती परीक्षाएं
  • परीक्षाओं की शुरुआत छह जनवरी से

इलाहाबाद: साल 2019 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सोमवार को जारी कर दिया है। आयोग प्री और मेन्स मिलकर कुल 15 भर्ती परीक्षाएं अगले वर्ष आयोजित करेगा।

भर्ती परीक्षाओं की शुरुआत छह जनवरी 2019 को इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 से होगी। आयोग की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो जून को होगी जबकि इसकी मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से कराई जाएगी।

भर्ती परीक्षा का नाम ---- नोटिफिकेशन की तिथि----  अंतिम तिथि------परीक्षा तिथि
 -इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019-- 26 सितंबर 2018-- 22 अक्तूबर 2018 --छह जनवरी 2019
 -सीडीएस परीक्षा (प्रथम) 2019---- 31 अक्तूबर 2018 ----26 नवंबर 2018 ----तीन फरवरी 2019
 -सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) एलडीसीई 2019 ----पांच दिसंबर 2018 ----31 दिसंबर 2018 ----तीन मार्च 2019
 -एनडीए एण्ड एनए परीक्षा प्रथम 2019---- नौ जनवरी 2019 ----चार फरवरी 2019 ----21 अप्रैल 2019
 -सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 ----19 फरवरी 2019 ----18 मार्च 2019 ----दो जून 2019
 -भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 ----19 फरवरी 2019 ----18 मार्च 2019 ----दो जून 2019
 -आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2019 ----20 मार्च 2019 ----16 अप्रैल 2019 ----28 जून 2019
 -कंबाइंड जीओ साइंटिस्ट एण्ड जियोलॉजिस्ट परीक्षा 2019 ----20 मार्च 2019 ----16 अप्रैल 2019 ---- 28 जून 2019
 -इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा 2019 आवश्यकता नहीं  आवश्यकता नहीं  30 जून 2019
 -संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2019 ----10 अप्रैल 2019---- छह मई 2019 ----21 जुलाई 2019
-सीएपीएफ एसी परीक्षा 2019 ----24 अप्रैल 2019 ----20 मई 2019 ----18 अगस्त 2019
 -सीडीएस परीक्षा द्वितीय 2019 ----12 जून 2019 ----आठ जुलाई 2019---- आठ सितंबर 2019
 -सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2019 आवश्यकता नहीं  आवश्यकता नहीं  20 सितंबर से पांच दिन
-एनडीए एण्ड एन द्वितीय 2019 ----सात अगस्त 2019 ----तीन सितंबर 2019---- 17 नवंबर 2019
-भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 आवश्यकता नहीं  आवश्यकता नहीं  एक दिसंबर 2019 से दस दिन
-एसओ/स्टेनो एलडीसीई परीक्षा ----18 सितंबर 2019 ----10 अक्तूबर 2019 ----14 जनवरी 2019
 

ये भी पढ़े : माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने दो परीक्षा केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles