आजमगढ़: ऐतिहासिक निर्माण कार्य की शुरुआत हेतु जिले में सीएम योगी का होगा आगमन, हारी हुई नौ विधानसभाओं में होगा कार्यक्रम

संक्षेप:

  • आजमगढ़ में सीएम योगी का होगा आगमन
  • हारी हुई नौ विधानसभाओं में होगा कार्यक्रम
  • केवल फूलपुर पवई विस क्षेत्र में नहीं रहेगा कार्यक्रम

आजमगढ़। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपनी उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए तैयारियों में जुट गई हैं। इसीक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जिले में आगमन होगा। उनका कार्यक्रम हारी हुई विधानसभाओं में प्रस्तावित है।

ऐतिहासिक निर्माण कार्य की शुरुआत हेतु जिले में योगी का होगा आगमन

भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक साढ़े चार साल बीते हैं। आगे का भी कार्यकाल और बेहतर होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने आजमगढ़ जिले में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई लाभकारी योजनाओं का निर्माण करवा रही है। जबकि और भी कई ऐतिहासिक निर्माण कार्य की जल्द ही शुरूआत की जाएगी। जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में आगमन हो रहा।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


केवल फूलपुर पवई विस क्षेत्र में नहीं रहेगा कार्यक्रम

सिंह ने बताया कि सीएम पूरे प्रदेश के जिलों का भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री का कार्यकाल खासतौर से उन विधान सभा क्षेत्रों में लग रहा जहां भाजपा के प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं। यही कारण है कि जिले के नौ विधान सभाओं में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लग रहा। केवल फूलपुर पवई विस क्षेत्र में कार्यक्रम नहीं रहेगा। क्योंकि यहां पर पार्टी का विधायक चुनाव जीता है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के तय कार्यक्रम के तहत आजमगढ़ जिले में तीन दिनों तक आना-जाना रहेगा। एक दिन में वे दो विधान सभा आजमगढ़ और तीसरी विधानसभा किसी अन्य जिले में जाकर देखेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीएम का जिस विस क्षेत्र में कार्यक्रम होगा। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। जो परियोजनाएं तैयार हो चुकी हैं, वहीं पर उसका लोकार्पण और नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विस चुनाव में जिलेे की दस सीटों पर जीत की योजना तैयार की जा रही।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles