आजमगढ़: अब एफपीओ भी खोल सकेंगे क्रय केंद्र, 28 फरवरी तक चलेगी खरीद

संक्षेप:

  • एफपीओ भी खोल सकेंगे क्रय केंद्र
  • पहली नवंबर से शुरू हो रही धान खरीद
  • धान की बिक्री के लिए कम किसान करा रहे पंजीकरण

आजमगढ़। अब किसानों को धान बेचने के लिए के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और किसान लोग अधिक से अधिक खरीद हो सके। क्योंकि अब से फारमर्स प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन (एफपीओ) को भी खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे एफपीओ क्रय केंद्र खोल सकेंगे, जिनके खाते में 50 लाख की रकम मौजूद हो।

28 फरवरी तक चलेगी खरीद

जिले में छह लाख छह हजार 562 किसानों ने दो लाख 14 हजार 459 हेक्टेयर में धान की खेती की है। फसल तैयार हो रही है और पहली नवंबर से खरीद शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक चलेगी। पिछले वर्ष 69 हजार टन खरीद का लक्ष्य था। इस बार इसे बढ़ाकर 77 हजार 700 मीट्रिक टन कर दिया गया है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


धान की बिक्री के लिए कम किसान करा रहे पंजीकरण

जिले में 66 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सबसे बड़ी दिक्कत है कि धान की बिक्री के लिए कम किसान पंजीकरण करा रहे हैं। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने कोटेदारों के यहां पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई है। साथ ही क्रय केंद्रों के अलावा जिले में एफपीओ को भी धान खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी आरएमओ गोविंद उपाध्याय ने बताया कि सरकार ने एफपीओ को भी धान खरीदने की अनुमति दी है लेकिन जिले के किसी एफपीओ ने अभी इसके लिए आवेदन नहीं किया है। आवेदन मिलने के बाद जांच करके उनको क्रय की अनुमति दी जाएगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles