अजीत सिंह हत्याकांड में माफिया अखंड सिंह की आजमगढ़ में 1.81 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त

संक्षेप:

  • माफिया अखंड सिंह की 1.81 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त
  • छह जनवरी को अजीत सिंह की  कर दी गई थी हत्या
  • अखंड पर लगा गैंगेस्टर एक्ट

आजमगढ़। लखनऊ के कठौता चौराहे पर छह जनवरी को अजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी।मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के मुख्य आरोपियों में शुमार अखंड सिंह की 1.81 करोड़ की संपत्ति शुक्रवार को आजमगढ़ में जब्त कर ली गई। अखंड पर वाराणसी में एक ट्रांसपोर्टर की हत्या में भी शामिल होने का आरोप है।

अखंड पर लगा गैंगेस्टर एक्ट

अजीत सिंह की हत्या में माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू के साथ अखंड प्रताप सिंह भी आरोपी है। आरोप है कि अजीत की हत्या के लिए उसने ही शूटरों का इंतजाम किया था। अखंड पर गैंगेस्टर एक्ट लगा है। उसने जरायम से अकूत संपत्ति अर्जित की है। आजमगढ़ पुलिस के मुताबिक, ऐसी ही लगभग 1.81 करोड़ से अधिक की संपत्तियां चिह्नित की गई थी। इसे जिलाधिकारी राजेश कुमार ने 12 जुलाई को जब्त करने का आदेश दिया था। एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर तहसीलदार मेंहनगर सर्वेश कुमार गौर व पुलिस टीम ने जमुवां व नदवा गांव स्थित अखंड व उसकी पत्नी के नाम की चार संपत्तियां जब्त कर ली।

ये भी पढ़े : आजमगढ़: जिले में आचार संहिता के उल्लंघन पर चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, घर पर लगा रखा था पार्टी का झंडा


तहसीलदार मेंहनगर को अखंड की संपत्ति का प्रशासक किया गया नियुक्त

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को माफिया अखंड प्रताप सिंह की लगभग 1.81 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। तहसीलदार मेंहनगर को जब्त की गई अखंड की संपत्ति का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles