NYOOOZ Special : बरेली में गणपति महोत्सव के लिए मुंबई से लाए जाएंगे गणेश जी

संक्षेप:

  • बरेली में गणेश महोत्सव कार्यक्रम
  • 25 से 30 अगस्त तक होगा आयोजन
  • महाराष्ट्र से आएंगे लालबाग के `राजा`

बरेली- वैसे तो गणेश महोत्सव महाराष्ट्र का त्योहार माना जाता है। इस अवसर पर वहां का नजारा कुछ अलग ही होता है, लेकिन महाराष्ट्र से कई सौ किलोमीटर दूर बरेली में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिलती है। महाराष्ट्र से बरेली में आकर बसे लोगों ने इस त्योहार को मनाना शुरू किया था। अब बरेली में तमाम जगहों पर गणेश महोत्सव के पंडाल लगते हैं।

मराठा बुलियन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया कि इस बार गणेश महोत्सव के कार्यक्रम 25 से 30 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के पहले दिन सिविल लाइन्स हनुमान मंदिर से भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद आलमगिरिगंज में सेठ बाबू राम धर्मशाला में गणेश की आठ फिट की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। सभी दिन कार्यक्रम स्थल पर आरती के साथ ही अन्य धार्मिक कार्यक्रम जैसे जागरण, भजन संध्या, प्रदोष पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही समाजसेवा करने वाले लोगों को महोत्सव के सम्मानित भी किया जाएगा। 30 अगस्त को भगवान श्री गणेश की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद मूर्ती विसर्जन किया जाएगा।

अनिल पाटिल ने बताया कि गणेश महोत्सव के लिए मूर्ति महाराष्ट्र के सांगली से मंगाई गयी है। इस बार पंडाल में आठ फिट की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार महाराष्ट्र से डीजे वाला बैंड मंगाया गया है जोकि लोगों में आकर्षण का केंद्र बनेगा। बरेली के अलावा हल्द्वानी, पीलीभीत, बदायूं और रानीखेत के लिए भी महाराष्ट्र से मूर्तियां आ रही हैं।

ये भी पढ़े : श्रीकेदारनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि व समय हुई तय, 6 मई को सुबह ठीक इतने बजे खुलेंगे कपाट


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।