भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

संक्षेप:

  • महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जिला पदाधिकारी और सभी मोर्चों के अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों के साथ बैठक की। 
  • दो लाख कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ने का दिया लक्ष्य।
  • सभी पदाधिकारियों को मंडलों में माह में चार बार प्रवास करना है।

बरेली- भाजपा कार्यालय पर सोमवार को प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जिला पदाधिकारी और सभी मोर्चों के अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों के साथ बैठक की। बरेली को दो लाख कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को मंडलों में माह में चार बार प्रवास करना है। पन्ना प्रमुखों को निर्देश दिए कि एक पन्ना में 60 वोटर है। हर पन्ना प्रमुख अपने सभी वोटरों के यहां पहुंचकर उनसे जनसंपर्क करेगा। 29 अक्तूबर से पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है। इसमें कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कैंप लगाकर मिस्ड कॉल के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। प्रदेश का लक्ष्य दो करोड़ और बरेली को दो लाख नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, दुर्विजय सिंह शाक्य, रजनीश पांडेय, अभय चौहान, पंकज गंगवार, अंकित शुक्ला, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, राहुल साहू, मुकेश राजपूत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles