त्रिस्तरीय जिला पंचायत की कमान 425 महिलाओं के हाथ, 26 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित 

संक्षेप:

  • जिला पंचायत राज अधिकारी ने आरक्षण सूची जारी की।
  • त्रिस्तरीय जिला पंचायत की कमान 425 महिलाओं के हाथ।
  • निस्तारण के बाद 26 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन।

बरेली। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने रविवार को आरक्षण सूची जारी कर दी है। इसमें जिला पंचायत के 60 वार्डो में 20 महिलाएं, क्षेत्र पंचायत प्रमुख 15 सीटों में पांच और 1193 ग्राम पंचायतों में 399 महिलाएं पंचायत की कमान संभालेंगी। सूची पर दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची 26 मार्च को प्रकाशित होगी।

जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत वार्डो में आरक्षित सीटेंं 

 इसमें जिला पंचायत के 60 वार्डो में पिछड़ा वर्ग के 10, पिछड़ा वर्ग महिला छह, अनुसूचित जाति छह, अनुसूचित जाति महिला तीन, महिला 11 और सामान्य 24 सीटें आरक्षित हुई हैं। क्षेत्र पंचायत प्रमुख में पिछड़ा वर्ग की तीन, पिछड़ा वर्ग महिला दो, अनुसूचित जाति एक, अनुसूचित जाति महिला, महिला दो व छह सीटे सामान्य हुई है। ग्राम पंचायत क्षेत्र (प्रधान) की 1193 सीटों पर भी आरक्षण व्यवस्था लागू कर दी गई है। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला पहले ही घोषित की जा चुकी है। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


सूची पर दावे और आपत्तियां 23 मार्च तक दाखिल हो सकेंगी

इस बार त्रिस्तरीय जिला पंचायत की कमान 425 महिलाओं के हाथ होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूची पर दावे और आपत्तियां 23 मार्च तक दाखिल हो सकेंगे। इनका निस्तारण के बाद 26 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

 


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles